Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

मंगलवारी जुलूस में महिलाओं ने भी चमकाये तलवार

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
मंगलवारी जुलूस में महिलाओं ने भी चमकाये तलवार
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। आज  दिनांक 25/3/2025 को संध्या 5 बजे  श्री महावीर मंडल मकचुन्द टोली चुटिया के तत्वावधान में महिलाओं का विशाल मंगलवारी जुलूस पारंपरिक गाजे बाजे, अस्र शस्त्र के साथ निकाली गयी। जो लोअर चुटिया, महादेव मंडा चुटिया मेन रोड होते हुए प्राचीन श्रीराम मंदिर तक गयी। 

जय श्रीराम के जयघोष और हाथों में तलवार थामे महिलाओं ने अस्र चलाना किया। महिलाओं में गजब का उत्साह था वो पूरी तरह से राम रंग में रंगी दिखीं। राम मंदिर में महिलाओं का स्वागत कैलाश केसरी, विजय साहू, मंदिर के पुजारी ने किया।  

इस जुलूस में मुख्य रूप से ललिता ओझा, ललीता महतो, नीलम तिवारी, ममता देवी, मोनी देवी, पिंकी सिंह, सोनावती देवी, लक्ष्मी देवी, ज्ञानी महतो, रवि सिंह, राकेश तिवारी, विनोद पाण्डेय, नवीन कुमार, दिनेश महतो, आदित्य सिंह, सिद्धार्थ पाण्डेय, निखिल पाण्डेय, पुष्कर महतो, बादल महतो, हंसिक सिंह आदि शामिल हुए।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 48,040