Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

27 मार्च से 4 अप्रैल तक श्रीराम कथा की अमृत वर्षा करेंगे राजन जी महाराज

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
27 मार्च से 4 अप्रैल तक श्रीराम कथा की अमृत वर्षा करेंगे राजन जी महाराज
विज्ञापन

बोकारो के मजदूर मैदान में श्री राजन जी महाराज के मुखारविंद से श्री राम कथा की अमृत वर्षा होगी 

प्रतिदिन कथा का समय अपराह्न 3 बजे से संध्या 7 बजे तक 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, बोकारो/ रांची। बड़े खुशी की बात है भगवान श्री राम की अनुपम कृपा एवं अनुकंपा से श्री राम कथा आयोजन ट्रस्ट, बोकारो के सान्निध्य में झारखंड को पुन: श्रीराम कथा का आयोजन करने का सुअवसर प्राप्त हो रहा है। परम पूज्य श्री प्रेमभूषण जी महाराज के कृपा पात्र एवं श्री राम कथा के  समज्ञ  पूज्य श्री राजन जी महाराज अपनी अमृतवाणी से श्री राम कथा का रसपान श्रद्धालु भक्तों को 27 मार्च से 4 अप्रैल 2025 तक अपराह्न 3 बजे से 7 बजे तक बोकारो के सेक्टर 4 के मजदूर मैदान में करायेंगे। 

भागवत प्रेमी रांची निवासी प्रमोद सारस्वत ने बताया 15 जनवरी 2023 को रांची के हरमू मैदान में श्री राजन जी महाराज ने अपने मुखारविंद से श्री राम कथा के रसपान की अमृत वर्षा का लाभ कथा श्रोताओ के बीच दिया था।  श्री सारस्वत ने बताया कि यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि पुन: झारखंड के बोकारो में इनका आगमन 27 मार्च से 4 अप्रैल 2025 के बीच हो रहा है। 

कथा के प्रथम दिन श्री राम कथा महिमा, शिव पार्वती विवाह, श्री राम जन्मोत्सव, बाल लीला, सीताराम विवाह, श्री राम मंगल यात्रा, केवट प्रसंग, भरत चरित्र, एवं 4 अप्रैल को सुंदरकांड तथा श्रीराम राज्याभिषेक महाराज श्री के मुखारविंद से इन गाथाओं के अमृतवाणी के रसपान का आनंद आप उठा सकेंगे। 

प्रमोद सारस्वत ने बताया कि कथा में शामिल होने के लिए रांची सहित अन्य जिला से से काफी संख्या में लोग बोकारो कथा श्रवण को जा रहे हैं। 
रांची से मुख्य रूप से प्रेमचंद श्रीवास्तव (लाला जी), प्रमोद सारस्वत मुकेश काबरा, प्रकाश धेलिया ,सज्जन पाड़िया, निर्मल जालान, राजू पोद्दार नेमीचंद अग्रवाल, आनंद माणिक, दीपक पाठक, गोपाल सोनी, धर्मेंद्र तिवारी सहित काफी संख्या में लोग कथा में शामिल होंगे। 

आप सभी कथा प्रेमियों से आग्रह कि आप भी सपरिवार, ईस्ट मित्रों संग बोकारो सेक्टर 4 के मजदूर मैदान में पहुंच कर श्री राम कथा गंगा में डुबकी लगाकर अपने जीवन को कृतार्थ करें। उपरोक्त जानकारी प्रमोद सारस्वत (9431325438) ने दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 94,522