Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

होली का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत एवं प्रेम, सौहार्द और जीवन में खुशियों का प्रतीक: संजय सर्राफ

होली का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत एवं प्रेम, सौहार्द और जीवन में खुशियों का प्रतीक: संजय सर्राफ
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। श्री कृष्ण प्रणामी सेवा-धाम ट्रस्ट एवं विश्व हिंदू परिषद सेवा विभाग के प्रांतीय प्रवक्ता संजय सर्राफ ने कहा है कि होली हिन्दुओं का एक महत्वपूर्ण पर्व है, जो हर साल फाल्गुन माह की पूर्णिमा को बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस दिन लोग अपने गिले शिकवे भुलाकर एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाते हैं और गले मिलकर होली की शुभकामनाएं देते हैं, होली से एक दिन पहले होलिका दहन मनाया जाता है, इस वर्ष होलिका दहन 13 मार्च को होगा। 

होली 14 एवं 15 मार्च को मनाया जाएगा। होली का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है,कथा के अनुसार होली का त्योहार भगवान विष्णु के भक्त प्रह्लाद की जीत का प्रतीक है प्रह्लाद के पिता हिरण्यकश्यप ने अपने पुत्र को भगवान विष्णु की पूजा करने से रोकने की कोशिश की लेकिन प्रह्लाद ने अपनी भक्ति नहीं छोड़ी। 

हिरण्यकश्यप ने अपनी बहन होलिका को प्रह्लाद को आग में जलाने के लिए कहा लेकिन भगवान विष्णु ने प्रह्लाद की रक्षा की और होलिका को आग में जला दिया इस जीत की खुशी मनाने के लिए होली का त्यौहार मनाया जाता है। होली का त्योहार रंगों का त्यौहार है जो प्रेम, सौहार्द और जीवन की खुशियों का प्रतीक है। राधा- कृष्ण के प्रेम का प्रतीक मानी जाने वाली होली की शुरुआत बरसाने में हुई थी।

कहा जाता है कि जब राधा और कृष्ण बचपन में थे, तो वे अपने दोस्तों के साथ मिलकर रंगों से खेलते थे। यह खेल उनके प्रेम और स्नेह का प्रतीक था, जो आज भी होली के रूप में मनाया जाता है।शिवपुराण के अनुसार,पार्वती ने शिव से विवाह के लिए कठोर तपस्या की। इंद्र ने कामदेव को शिव की तपस्या भंग करने के लिए भेजा।

कामदेव ने शिव पर अपने पुष्प बाण से प्रहार किया, जिससे शिव की समाधि भंग हो गयी। क्रुद्ध होकर, शिव ने अपना तीसरा नेत्र खोलकर कामदेव को भस्म कर दिया। बाद में, देवताओं ने शिव को पार्वती से विवाह के लिए राजी किया। इस घटना को याद करते हुए, फाल्गुन पूर्णिमा को होली के रूप में मनाया जाता है। 

होली के रंगों का विशेष महत्व होता है यह रंग जीवन में खुशियां समृद्धि और ऊर्जा का प्रतीक है। हरा रंग का अपना एक विशेष अर्थ होता है लाल रंग प्रेम और शक्ति का, हरा रंग समृद्धि और नई शुरुआत का, पीला रंग ज्ञान और बुद्धि का, और नीला रंग शांति और विश्वास का प्रतीक है। 

होली के रंग न केवल हमारे जीवन को रंगीन बनाते हैं बल्कि यह हमें जीवन की विभिन्न रंगीन पहलुओं को भी सिखाते हैं। होली का त्योहार हमारे जीवन में रंगो, खुशियों और प्रेम की महत्व को दर्शाता है यह त्यौहार हमें बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश देता है और हमें एक दूसरे के प्रति प्रेम और सम्मान का भाव रखने की प्रेरणा देता है। 

होली का पर्व सामाजिक एकता और सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक है जो हमारे समाज को और भी मजबूत और खुशहाल बनाता है इसलिए हमें इस त्यौहार को पूरे उत्साह और उल्लास के साथ मनाना चाहिए और इसके संदेश को अपने जीवन में अपनाना चाहिए।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 12,069