Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

युवा मार्गदर्शक डाॅ चिन्मय पंड्या जी का भव्य स्वागत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
युवा मार्गदर्शक डाॅ चिन्मय पंड्या जी का भव्य स्वागत
विज्ञापन

एबीएन सोशल डेस्क। शान्तिकुञ्ज मुख्यालय हरिद्वार के युवा मार्गदर्शक डाॅ चिन्मय पण्ड्या का  गायत्री परिवार पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया क्षेत्र के गायत्री शक्तिपीठ में माँ गायत्री का प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर  आगमन हुआ। इस आगमन के अवसर पर उपस्थित युवा दल एवं जन समूह को संबोधित किए। वापसी में साधकों, कार्यकर्ताओं ने गायत्री चेतना केंद्र बेको, नवयुग दल एवं प्रज्ञा महिला मंडल टाटानगर ने डिमना चौक पर भव्य स्वागत किया।

साथ ही साथ चंद्रावती नगर, चौका, तमाड़ पास रंगामाटी, बुंडू पास तुन्जु पीठ के प्रवेशद्वार पास के साथ साथ रांची एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया।  सुबह प्राण प्रतिष्ठा के उपरांत गायत्री शक्तिपीठ चाकुलिया के परिसर मैं GPYG KOLKATA KE युवा साथियों द्वारा अपने 749 वां पौधा रोपण के अवसर पर एक पौधा आदरणीय डॉ चिन्मय पंड्या जी  के कर-कमलों से लगाया गया।

इस पूरे आयोजन मैं डॉ चिन्मय भैया जी के बहुमूल्य समय झारखंड को देने के लिए प्रांतीय युवा प्रकोष्ठ झारखंड के समन्वयक साधक संतोष कुमार राय और उनकी  पूरी साधक टीम तथा रांची शक्तिपीठों के साधक-शिष्य भाई-बहनों की तरफ से आभार व्यक्त किया गया। उक्त जानकारी गायत्री परिवार टाटानगर नवयुग दल के मीडिया प्रभारी दीपक कुमार और रांची के जय नारायण प्रसाद ने दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 33,607