Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

श्री श्याम मंडल का फाल्गुन सतरंगी महोत्सव नौ से

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
श्री श्याम मंडल का फाल्गुन सतरंगी महोत्सव नौ से
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। श्री श्याम मंडल, रांची का तीन दिवसीय विराट फाल्गुन सतरंगी महोत्सव दिनांक 9 से 11 मार्च तक अत्यंत श्रद्धा एवं धूमधाम से आयोजित किया जायेगा। सभी कार्यक्रम अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मंदिर में आयोजित होंगे। महोत्सव की तैयारी को अंतिम रूपरेखा देने हेतु मंडल के सदस्यगण पूर्ण समर्पण भाव से कार्य कर रहे हैं। इसको लेकर पूरे मंदिर की साफ-सफाई के पश्चात आकर्षक ढंग से सुसज्जित किया जा रहा है। 

9 मार्च को अपराह्न 3 बजे श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर (सेवा सदन हॉस्पिटल के निकट) से विधि विधान से निशान (ध्वजा) यात्रा प्रारंभ जो नगर के प्रमुख मार्गों का भ्रमण करते हुए अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मंदिर पहुंचेगी। निशान यात्रा में दिव्य रथ पर विराजमान श्री श्याम प्रभु नगर वासियों को आशीष प्रदान करेंगे। साथ ही इस अवसर पर मुख्य तौर पर 700 नर-नारी अपने कंधों पर श्री श्याम नाम रूपी निशान लहराते हुए चलेंगे। साथ ही भजन गायक की टोली संपूर्ण मार्ग में भजनों की अमृत वर्षा करेंगे। 

इस अवसर पर भक्तजनों के लिए संपूर्ण मार्ग में प्रसाद वितरण की व्यवस्था रहेगी। 10 मार्च को रात्रि 9 बजे से मंदिर में मुख्य कार्यक्रम प्रारंभ होगा। श्री श्याम मंडल रांची द्वारा प्रकाशित भजन पुस्तिका 21वें बसंत उत्सव का विमोचन किया जायेगा। इस 3 दिवसीय फाल्गुन सतरंगी मोहत्सव के द्वितीय दिवस पर श्री श्याम प्रभु का भव्य एवं नयनाभिराम श्रृंगार, अखंड ज्योत, छप्पन भोग, सवामणि प्रसाद, संगीतमय संकीर्तन व श्री श्याम प्रभु के साथ केसरिया होली का आयोजन होगा। कार्यक्रम रात्रि 9 बजे से सुबह 4 बजे तक आयोजित है। 

दिनांक 11 मार्च को श्री श्याम प्रभु का द्वादशी दर्शन, 251 सवामणि भोग, अखंड ज्योत व द्वादशी पूजन आयोजित होगा। इस अवसर पर मंदिर के पट विशेष रूप से संपूर्ण दिवस खुले रहेंगे व संपूर्ण दिवस श्री श्याम प्रभु का प्रिय खीर चूरमा का प्रसाद वितरण किया जायेगा।  

नोट : फाल्गुन एकादशी दिनांक 24 फरवरी 2025 को खाटू धाम जाने वाले पवित्र निशान पूजन कर मंदिर में दिनांक 27 फरवरी प्रात: 11 बजे तक स्थापित रहेंगे। उक्त जानकारी श्री श्याम मंडल श्री श्याम मंदिर, अग्रसेन पथ रांची के मीडिया प्रभारी सुमित पोद्दार (9835331112) ने दी। 

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 122,215