पसंद ने किसानों को बांटे पेंसिल बीन का बीज, किया खेती के लिए प्रोत्साहित
टीम एबीएन, रांची। राजधानी रांची के पसंद फाउंडेशन ने आईसीए, पलांडू के सहयोग से 3 जिला के 40 किसानों को पेंसिल बीन के बीज बांटे और उन्हें इस खेती से होने वाले लाभ भी बताये। खूंटी के कर्रा प्रखंड, सिमडेगा के कोलेबिरा प्रखंड तथा गुमला के सिसई प्रखंड के कुल 40 किसान इसकी खेती करेंगे।
दिये गये पेंसिल बीन की खेती इस वर्ष इन तीनों जिलों में भारतीय कृषि विकास योजना अन्तर्गत पेंसिल बीन की स्वर्ण सिद्धि किस्म के 20 किग्रा बीज भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आइसीएआर), पलांडू के सहयोग से प्रदान किया गया है। आने वाले समय में मौसम के अनुसार विभिन्न प्रकार के दलहनी सब्जी के बीज एवं अन्य सहयोग किसानों को दिये जायेंगे।
संस्था के कीर्तिमान नाथ के साथ आइसीएआर पलांडू के विवेक कुमार व वेद प्रकाश ने किसानों को बताया कि पेंसिल बीन की खेती से उनकी आय बढ़ेगी तथा इसके उपभोग से उन्हें पोषण संबंधी लाभ मिलेगा। इस परियोजना के अन्तर्गत दलहनी किस्म के उन्नत बीज प्राप्त कर संबंधित लाभान्वित किसान अति उत्साहित हैं।