Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

बसंत पंचमी पर श्री राधा-कृष्ण सेवा धाम मंदिर में हुआ अन्नपूर्णा महाप्रसाद का आयोजन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
बसंत पंचमी पर श्री राधा-कृष्ण सेवा धाम मंदिर में हुआ अन्नपूर्णा महाप्रसाद का आयोजन
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित पुंदाग में श्रीकृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवा धाम में आज बसंत पंचमी सरस्वती पूजा बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा सेवा महाप्रसाद का आयोजन किया गया है। 

अन्नपूर्णा सेवा महाप्रसाद संस्था की सदस्या विद्या देवी अग्रवाल एवं उनके परिवार के सौजन्य से किया गया। महाप्रसाद में 101 किलोग्राम की केसरिया खीर का भोग भगवान श्री राज श्याम जी को विधिवत भोग पुजारी अरविंद पांडे ने लगाया। 

मंदिर परिसर में उपस्थित 4 हजार से भी अधिक श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद भोग का वितरण किया गया। तत्पश्चात भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। ट्रस्ट के सदस्यों ने अपने मनमोहक सुमधुर भजनों से श्रोताओं को खूब झुमाया तथा पूरा वातावरण को बसंतमय एवं भक्तिमय बना दिया। 

ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि संस्था द्वारा श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम श्री राधा कृष्ण मंदिर परिसर में आज 192वें अन्नपूर्णा सेवा महाप्रसाद का आयोजन था। आज सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भगवान श्री राधा कृष्ण मंदिर मे लगभग 10 हजार से भी अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किये। 

मौके पर ट्रस्ट के अध्यक्ष डुंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष निर्मल जालान, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, सचिव मनोज कुमार चौधरी, विजय अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, नंद किशोर चौधरी, शिव भगवान अग्रवाल, विशाल जालान, पवन पोद्दार, पूरणमल सर्राफ, सज्जन पाड़िया, संजय सर्राफ, विशाल जालान, चिरंजी लाल खंडेलवाल, मोहित चौधरी, श्रद्धा चौधरी, कविता चौधरी, डॉ रचिता चौधरी, विधा देवी अग्रवाल, शोभा जालान, सुनीता अग्रवाल, चंद्रदीप साहु, हरीश कुमार, परमेश्वर साहु, धीरज कुमार गुप्ता, महेश वर्मा, नीरज भट्ट, सहित बड़ी संख्या में ट्रस्ट के सदस्यगण उपस्थित थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 48,022