Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

हृदय और मन का परिवर्तन, उत्सव का सबसे बड़ा क्षण : महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
हृदय और मन का परिवर्तन, उत्सव का सबसे बड़ा क्षण : महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। राजधानी रांची के कडरू स्थित सिस्टर्स आफ लिटिल फ्लावर (बेथानी धर्मसंघ) की 01 धर्मबहन ने 50वर्षीय एवं 06 धर्मबहनों ने 25वर्षीय अपने समर्पित जीवन का जंयती मनाया। इस जंयती का धन्यवादी मिस्सा बलिदान रांची कैथोलिक महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद द्वारा उनके प्रोविंशियल हाऊस कडरू में अर्पित किया गया।  

आज बेथानी सिस्टर्स  की 01 धर्मबहन सिस्टर लूसी सेवरीन डिसूजा  ने 50 वर्षीय जयंती एवं 06 धर्मबहनों सिस्टर अग्नेस टेटे, सिस्टर अनीता सोरेन, सिस्टर अनुज्योति, सिस्टर मोनिका डुंगडुंग, सिस्टर रंजना एवं सिस्टर रोजलिन क्लारा ने 25वर्षीय  जंयती मनायी। इस जुबिली अवसर पर धन्यवादी पवित्र मिस्सा बलिदान का आयोजन रहा, जिसकी अगुवाई रांची कैथोलिक महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद ने की। 

महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद ने अपने धर्मोपदेश में कहा कि हमारे जीवन में विभिन्न उपलक्ष्य का जयंती आनंद का कारण बनता है किन्तु उस से भी बढ़ कर हमारे जीवन में हृदय एवं मन का परिवर्तन सबसे बड़ा आनंद का क्षण होता है। चूंकि आज कैथोलिक कलीसिया प्रेरित संत पौलुस के मन परिवर्तन का पर्व मानती है इसलिए संत पौलुस के मन परिवर्तन का उदाहरण देते हुए रांची कैथोलिक महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद ने सभी जुबिली मानने वाली धर्मबहनों को घमंड से नम्र बनने, आज्ञाकारी बनने एवं सीखने की की इच्छा रखने का संदेश भी दिया।  

मिस्सा के पश्चात सभी जुबिली मानने वाली धर्मबहनों के आदर में एक छोटा सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया। इस अवसर पर जुबिली मनाने वाली धर्मबहनों को उनके समर्पित जीवन जीने, सेवा का भाव रखने आदि के लिए विशेष धन्यवाद दिया गया। महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद ने भी बेथानी धर्मबहनों के जुबली के उपलक्ष्य में उनके योगदान के लिए आभार व्यक्त किया साथ ही आगे भी अच्छे एवं स्वास्थ्य जीवन की कामना करते हुए उन्हें उनके जंयती के अवसर पर बधाईयां एवं शुभकामनाएं देते हुए ईश्वर की आशीष के लिए विशेष प्रार्थना किया। महाधर्माध्यक्ष ने जुबिली मानने वाले सभी धर्मबहनों चादर ओढ़ा कर सम्मानित भी किया।  

बेथानी धर्मबहनों के जुबिली के अवसर पर रांची कैथोलिक महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद,  संत अल्बर्ट कॉलेज रांची के निर्देशक फाङ्म अजय कुमार खलखो, फाङ्म जॉन क्रस्टा, फाङ्म रोनाल्ड, फाङ्म रेजीनाल्ड, डोरंडा के पल्ली पुरोहित फाङ्म पीटर सांगा, फाङ्म आंद्रियास, फाङ्म ब्राइट, महाधर्माध्यक्ष के सचिव फाङ्म असीम मिंज अन्य पुरोहितगण, बेथानी धर्मसंघ की प्रोविंशियल सिङ्म जेसी मारिया एवं विभिन्न स्थानों में कार्यरत बेथानी धर्मसंघ की धर्मबहनें उपस्थित रहे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 97,618