एबीएन सोशल डेस्क। मकर संक्रांति महापर्व निजी तौर पर मनाये जाने के बाद गायत्री परिवार साधक-शिष्यों और भाई-बहनों ने समूह प्रतिनिधित्व में गायत्री प्रज्ञापीठ बस स्टैंड धूर्वा में 19 जनवरी रविवार को एक सामूहिक गोष्ठी के साथ मकर संक्रांति मनाया। दही चूड़ा गुड़ तिलकूट प्रसाद का समूह आनन्द लिया।
इसमें रांची जिला समन्वय समिति के नवगठित सदस्यगण तथा धूर्वा क्षेत्र के प्रज्ञा मंडल, महिला मंडल स्वाध्याय मंडल ने शान्तिकुञ्ज द्वारा प्रतिपादित ज्ञानघट, धर्म घट,ज्ञान रथ, अंशदान, यज्ञीय अनुष्ठान, संस्कार परम्परा, झोला पुस्तकालय, प्रभात फेरी, बाल संस्कारशाला, वृक्षारोपण, नशा मुक्ति आन्दोलन, सामूहिक साधना, मंत्र-जप, मंत्र लेखन, दीवार लेखन, स्वच्छता अभियान, सामूहिक स्वाध्याय व संस्कृति ज्ञान परीक्षा, स्टीकर साटन व अभियान, मासिक पत्रिका-अखंड ज्योति, युग निर्माण योजना, प्रज्ञा अभियान पाक्षिक, युग शक्ति युग प्रवाह और संगठन की रीति नीति, एक मासीय युग शिल्पी शिविर सत्र, नौ दिवसीय सत्र की रचनात्मक क्रिया-कलाप आदि अनेक विषयों पर विचार-विमर्श व चर्चाएं हुईं। नये पुराने मंडलों के सकारात्मक व सक्रिय कार्यक्रम आयोजनों पर प्रकाश डाला गया।
साथ ही रांची शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित हुए दिव्य ज्योति व शक्ति
कलश रथ-दर्शन भ्रमण यात्रा प्रखंडीय स्तर पर अनुकुल व सकारात्मक समीक्षात्मक विश्लेषण कर बहुत आश्चर्यजनक खुशी जाहिर की गयी। मुख्य ट्रस्टी मनोजकुमार राय, जेएनपी, राजू कुमार सहित, रामवरण सिंह और शोभा दीदी, संजू सरस्वती दीदी, कौशल्या दीदी, विमला दीदी ने शान्तिकुञ्ज की योजनात्मक कार्यक्रम सूत्रों पर विचार व्यक्त किये।
अगले कार्यक्रम की रूप रेखा का शान्तिकुञ्ज मुख्यालय के निर्देशानुसार करने का आश्वासन दिया गया। इस बीच पीछले माह दिवंगत हुए वरिष्ठ साधक एवं शक्तिपीठ सेक्टर टू के पूर्व व्यवस्थापक व कर्मठ परिजन स्वर्गीय सुरेन्द्र प्रसाद शर्मा की दिवंगत आत्मा को शत-शत नमन कर दो मिनट का मौन धारण कर शोक व दुख व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम गुरु-ईश ध्यान नमन वंदन व, प्रज्ञागीत गायन कर शुभारंभ किया गया। साथ ही इस गोष्ठी में चान्हों प्रखंड के समन्वयक नन्दकिशोर साहु ने भागीदारी कर अपने प्रखंड की प्रगतिशील कार्य की चर्चा कर आगे के कार्यक्रम का आमंत्रण दिया और कहा कि समयानुसार नये जनों को जगाते और जोड़ते जाने के अभियान को जारी रखना है। उक्त जानकारी गायत्री परिवार के मनोज कुमार राय, मुख्य ट्रस्टी, गायत्री प्रज्ञापीठ मंदिर एवं जय नारायण प्रसाद, रांची ने दी।