श्री सर्वेश्वरी समूह - शाखा रांची ने ग्राम - खत्री खटंगा, प्रखंड - करांजी, ब्लॉक - बेड़ो, जिला - रांची में नि:शुल्क चिकित्सा एवं दवा वितरण शिविर का आयोजन
टीम एबीएन, रांची। रविवार को श्री सर्वेश्वरी समूह - शाखा रांची ने बेड़ो ब्लॉक के खत्री खटंगा गांव में नि:शुल्क चिकित्सा एवं दवा वितरण शिविर लगाया, जिसमें 350 रोगियों को नि:शुल्क चिकित्सीय परामर्श के साथ दवा वितरण किया गया। शिविर का शुभारंभ विधिवत आरती-पूजन के साथ किया गया। इसके बाद शिविर की शुरुआत की गयी, जिसमें एलोपैथिक एवं होम्योपैथिक चिकित्सीय सुविधा प्रदान की गयी।
शिविर में ब्लड शुगर जांच की भी व्यवस्था की गयी थी। साथ ही जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण भी किया गया। शिविर में डॉ एसएन सिन्हा, डॉ रंजन नारायण, डॉ रोहित सिंह, डॉ शंकर रंजन, डॉ उत्पल, डॉ शांभवी, डॉ कृष्णा मुरारी सिंह, डॉ राजीव रंजन ने सेवा प्रदान किया। शिविर के सफल आयोजन में खत्री खटंगा, करांजी से कुणाल टंडन, विशाल टंडन एवं रघु खन्ना ने विशेष सहयोग प्रदान किया।
श्री सर्वेश्वरी समूह- शाखा रांची की ओर से राधेश्याम सिंह, आनंद सिंह, आशुतोष कुमार, हेमंत नाथ शाहदेव, रमेश पांडेय, अनिरुद्ध नाथ शाहदेव, गंगाधर नाथ शाहदेव, शुभम कुमार, जय शंकर सिंह, दक्ष कुमार, पवन कुमार, सौरभ राज, गिरेन्द्र नाथ शाहदेव, प्रताप आदित्य नाथ शाहदेव, रविन्द्र उरांव, निर्भय कुमार पाल, रुद्रदीप नाथ शाहदेव, अमन साहु, अनिकेत नाथ शाहदेव, आदि नाथ शाहदेव, नीतीश सिंह, अनामी नाथ शाहदेव, अनिमेष नाथ शाहदेव से लगभग 25 सदस्यगण शामिल हुए।