Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

गोमाता को राष्ट्र माता बनाने के अभियान को लेकर रांची पहुंचे गोपाल मणि

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
गोमाता को राष्ट्र माता बनाने के अभियान को लेकर रांची पहुंचे गोपाल मणि
विज्ञापन

एबीएन सोशल डेस्क। गौ माता को राष्ट्र माता के पद पर प्रतिष्ठित करवाने हेतु गो क्रांति अग्रदूत परम पूज्य गोपाल मणि जी महाराज का रांची एयरपोर्ट पर आज 6 बजे आगमन हुआ। गोपाल मणि जी आज देहरादून से भाया दिल्ली होकर रांची ऐयरपोर्ट पहुंचे गो भक्तों एवम धर्म प्रेमियों के द्वारा अंग वस्त्र, पुष्पगुच्छ सहित माला पहनाकर उनका अभिनंदन और भव्य स्वागत किया गया।

रांची एयरपोर्ट से महाराज श्री चतरा के लिए प्रस्थान किये, जहां चतरा गौशाला के सानिध्य में महाराज श्री कल 9 जनवरी से 13 जनवरी 2025 तक प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से सायं 6 बजे तक धेनु मानस गो कथा का रसपान चतरा निवासियों को कराएंगे। महाराज श्री दृढ़ संकल्पित है कि गौ माता को राष्ट्र माता के जल्द से जल्द सुशोभित किया जाये।

महाराज श्री ने पूरे भारतवर्ष में इस हेतु कई बार आंदोलन भी किया और रेलिया भी निकाली है। अभिनंदन स्वागत में एयरपोर्ट पर किशन गोयल, मनोज बजाज, प्रमोद सारस्वत, प्रमोद कुमार पांडेय, गंगाधर शास्त्री, जितेंद पाठक, आलोक रंजन, रोहित कुमार चौरसिया, प्रशांत कुमार बैद्य, पिंटू कुमार सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 42,159