Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

ट्रेन लेट होने के कारण गुरु नानक सत्संग सभा से 150 लोगों का श्रद्धालुओं का दूसरा जत्था आज रात 10 बजे रवाना हुआ

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
ट्रेन लेट होने के कारण गुरु नानक सत्संग सभा से 150 लोगों का श्रद्धालुओं का दूसरा जत्था आज रात 10 बजे रवाना हुआ
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा के 150 श्रद्धालुओं का दूसरा जत्था आज 4 जनवरी, शनिवार को पटना साहिब में श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के 358वें प्रकाश पर्व में शामिल होने के लिए हटिया रेलवे स्टेशन से रात 10 बजे रवाना हुआ। 

हटिया पटना ट्रेन के लेट होने के कारण सभी श्रद्धालुओं के लिए सत्संग सभा द्वारा गुरुनानक स्कूल पीपी कंपाउंड से तीन बसें मंगायी गयी, जिससे सभी श्रद्धालु रात 8.30 बजे कृष्णा नगर कॉलोनी गुरुद्वारा साहब से हटिया स्टेशन के लिए रवाना हुए। गुरु नानक सत्संग सभा के मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा ने सभी श्रद्धालुओं को माला पहनकर विदा किया एवं सफल यात्रा की शुभकामनाएं दी।

एक अन्य जत्थे में 15 श्रद्धालु आज शाम 4.30 बजे वंदे भारत ट्रेन से पटना साहिब के लिए रवाना हुए। जत्था में गये सभी श्रद्धालु पटना साहिब में प्रकाश पर्व के उपलक्ष में आयोजित सभी आयोजनों में भाग लेंगे तथा गुरुद्वारा परिसर स्थित अजायबघर भ्रमण कर गुर इतिहास से रूबरू होंगे और साथ ही तख्त श्री हरमंदिर साहिब जी में श्री गुरु गोविंद सिंह जी के अस्त्र- शस्त्र के दर्शन भी करेंगे। पटना साहिब जा रहे सभी श्रद्धालुओं का जत्था 8 जनवरी को रांची वापस लौटेगा।  

सत्संग सभा के मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा ने बताया कि श्री गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष में आज 4 जनवरी शनिवार को रात 9:30 बजे गुरुद्वारा साहिब, कृष्णा नगर कॉलोनी में श्री अखंड पाठ साहिब की शुरुआत होगी, जिसका भोग प्रकाश पर्व की रात 6 जनवरी सोमवार को रात 12 बजे होगा। मौके पर सत्संग सभा रात 8 बजे से मध्य रात्रि 1 बजे तक विशेष दीवान सजेग। दीवान समाप्ति के उपरांत गुरु का अटूट लंगर चलाया जायेगा। 

श्रद्धालुओं के जत्थे के रांची वापस पहुंचने के बाद 11 एवं 12 जनवरी को सत्संग सभा द्वारा श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में दो दिवसीय भव्य विशेष दीवान सजाया जायेगा। जिसमें 11 जनवरी, शनिवार को सुबह 8 से 10 बजे तक तथा रात आठ बजे से ग्यारह बजे तक एवं 12 जनवरी, रविवार को सुबह दस बजे से दोपहर ढाई बजे तक विशेष दीवान सजाया जायेगा। 

इन सभी दीवानों में विशेष रूप से शिरकत करने पहुंच रहे सिख पंथ के महान कीर्तनी जत्था भाई गुरमन प्रीत सिंह जी, दिल्ली वाले शबद गायन कर राची की साध संगत को निहाल करेंगे। सभी दीवानों की समाप्ति के उपरांत सभा द्वारा गुरु का अटूट लंगर चलाया जायेगा। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा (8709349310) ने दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 48,749