Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

रांची की नेहा पटवारी को मिला मारवाड़ी युवा मंच का सर्वोच्च नवरत्न पुरस्कार

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रांची की नेहा पटवारी को मिला मारवाड़ी युवा मंच का सर्वोच्च नवरत्न पुरस्कार
विज्ञापन

झारखंड एवं समाज के लिए गर्व की बात : संजय सर्राफ

टीम एबीएन, रांची। अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच का गुजरात के गांधी धाम में आयोजित चार दिवसीय 15वां राष्ट्रीय अधिवेशन में राष्ट्रीय रक्तदान संयोजक राजधानी रांची की नेहा पटवारी को सत्र 2023-25 के लिए मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र भट्टर ने सर्वोच्च नवरत्न पुरस्कार से अलंकृत किया। 

सुरेंद्र ने कहा कि आपसे पूर्ण आशा एवं विश्वास है कि मंच को इसी तरह अपनी सेवा देकर मंच के कार्यों को आगे बढ़ाते हुए एक नया इतिहास गढ़ने का कार्य नि:स्वार्थ भावना से निरंतर करते रहेगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में मंच की नारी शक्ति तेजी से समाज के हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। उसी कड़ी को नेहा पटवारी ने अपने कार्यों से सेवा कार्य कर परचम लहराया है। 

नेहा पटवारी को सर्वोच्च नवरत्न पुरस्कार से सम्मानित किये जाने पर रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री सह झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के पूर्व प्रांतीय कार्य समिति सदस्य संजय सर्राफ ने हर्ष व्यक्त करते हुए नेहा पटवारी को बधाई देते हुए कहा है कि सर्वोच्च नवरत्न पुरस्कार मिलना झारखंड के लिए गर्व की बात है। 

उन्होंने समाज के गौरव को बढ़ाते हुए गौरवान्वित की है। नेहा पटवारी समर्पण शाखा रांची की पूर्व अध्यक्ष, झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच में मुख्यालय उपाध्यक्ष पर रहते हुए भी राष्ट्र के सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार से अलंकृत हुई थी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 87,360