टीम एबीएन, रांची। रविवार को श्री सवेश्वरी समूह- शाखा रांची (औघड़ भगवान राम आश्रम, अघोर पथ, लेक रोड - पश्चिम, रांची) के महिला संगठन ने ग्राम- जुरकेला, लड़वा, खटगांव, टंगरा टोली, पूरना टोली अघरमा, कोलेबिरा, जिला - सिमडेगा में जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम किया।
कार्यक्रम की शुरुआत परम पूज्य अघोरेश्वर भगवान राम जी एवं परम पूज्य बाबा संभव राम जी की तस्वीर की विधिवत आरती पूजन के बाद की गयी। आरती-पूजन जुरकेला ग्राम के स्व भुवनेश्वर नाथ शाहदेव की धर्मपत्नी रमावती देवी ने संपन्न किया। तत्पश्चात ग्रामीण बंधुओं के बीच एक लघु गोष्ठी की गयी।
गोष्ठी में शाखा के गिरेन्द्र नाथ शाहदेव ने श्री सवेश्वरी समूह का संक्षिप्त परिचय देते हुए समूह के जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के बारे में ग्रामीण बंधुओं को बताया। ज्ञात हो कि श्री सर्वेश्वरी समूह एक विश्वविख्यात सामाजिक एवं धार्मिक संस्था है जो निरंतर जनसेवा के कार्यक्रम आयोजित करती रहती है। जनसेवा के लिए संस्था का नाम गिनीज बुक आॅफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स और लिम्का बुक आफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी दर्ज है।
गोष्ठी के बाद उपस्थित ग्रामीण बंधुओं के बीच 150 कंबलों का वितरण किया गया। यह कार्यक्रम श्री सवेश्वरी समूह के उन्नीस सूत्रीय कार्यक्रम के अन्तर्गत आयोजित किया गया। समस्त कार्यक्रम का आयोजन श्री सर्वेश्वरी समूह - शाखा रांची के महिला संगठन के कुशल नेतृत्व में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लाल उपेंद्र नाथ शाहदेव, नयन मंजरी देवी, आतिश तिवारी, नीलेश लाल के साथ शाखा रांची से लगभग 30 श्रद्धालु-सदस्यगण सम्मिलित हुए।