टीम एबीएन, रांची। आज विश्व ध्यान दिवस के उपलक्ष्य में जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा ने प्रेक्षा-ध्यान की कार्यशाला रखी थी। अपर बाजार स्थित रंजन भेटेरा के निवास स्थान में तेरापंथी सभा रांची के अध्यक्ष विमल दस्सानी के मंगलाचरण से कार्यक्रम की शुरुआत हुई।
प्रशिक्षिका रूबी बांठिया ने कार्यशाला का संचालन किया। साथ ही प्रेक्षा ध्यान करवाया। प्रेक्षा ध्यान में कायोत्सर्ग, ध्यान आदि के बारे बताया गया एवं उपस्थित लोगों से 30 मिनट का कायोत्सर्ग एवं ध्यान करवाया गया। इसके फायदे के बारे में भी बताया गया। कायोत्सर्ग करने से एकाग्रता बढ़ती है एवं मन को स्थिर रखने के लिए ध्यान बहुत जरूरी है, बताया गया।
सोनू-पारख, अनीता भटेरा, नमन एवं रिद्धि ने प्रेक्षा-ध्यान की गीतिका सुनायी। कार्यक्रम में श्वेतांबर तेरापंथी सभा के अध्यक्ष विमल दस्सानी, तेरापंथ युवक परिषद के पूर्व अध्यक्ष ललित सेठिया, धर्मेंद्र बोहरा, रंजन भटेरा आदि उपस्थित हुए। कार्यक्रम के समापन में आभार ज्ञापन का कार्य विमल दस्सानी ने किया।