Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

गायत्री शक्तिपीठ का दिव्य ज्योति कलश रथ का जोरदार अभिनंदन

गायत्री शक्तिपीठ का दिव्य ज्योति कलश रथ का जोरदार अभिनंदन
विज्ञापन

एबीएन सोशल डेस्क। गायत्री शक्तिपीठ सेक्टर टू से दिव्य ज्योति कलशरथ यात्रा चलकर ओरमांझी प्रखंड के गावों मुहल्लों व दुर्गा मंदिर पास, गायत्री चेतना केंद्र होकर बीआईटी मेसरा पंचौली में  निवासी परिजनों, भक्तों ने बैंड बाजा गाजा के साथ गायत्री दिव्य ज्योति कलश का रथ-दर्शन, स्वागत-सत्कार अभिनंदन कर विधिवत त्रिदेव युग शक्ति का खूब उल्लास व उत्साहपूर्वक पूजन-अर्चन किये और जयघोष कर युग शक्ति गायत्री की आरती वंदन व पुष्पांजलि अर्पित की। आज ओरमांझी प्रखंड में कई महिला मंडल के करीब 9/10 क्षेत्रीय कार्यक्रम आयोजन हुए।

सायंकालीन समय में बीआईटीटी कॉलेज सुन्दर नगर के देवी दर्शन मंदिर पास गायत्री परिवार आवासीय परिसर में दीपयज्ञ विधान हुआ। आज के कार्यक्रम में सैकड़ों नये भक्तों व परिजनों ने देव स्थापना कराये। इस दौरान शांतिकुञ्ज तत्वावधान में  मुख्य प्रतिनिधि त्रिलोचन साहू ने गायत्री महामंत्र जप, यज्ञीय अनुष्ठान, संस्कार प्रकरण पर प्रकाश डालकर गायत्री युग साहित्य का स्वाध्याय करने का संदेश दिये। 

साथ साथ दीपयज्ञ विधान दौरान मानव शरीर व स्वास्थ्य के प्रति सावधानी रखने और प्राणघातक शत्रु व्यसन प्रयोग पर प्रकाश डाल कहा कि व्यसन मनुष्य के लिए वास्तविक प्राणघातक शत्रु हैं। व्यसन मित्र के रूप में हमारे शरीर में घुसते हैं और शत्रु बनकर दिन-दिन क्षीण कर मारते हैं। 

अत: नशा नाश का सोपान है।  उन्होंने कहा कि शांतिकुञ्ज ने गुरुसत्ताश्री द्वय के विचार, सपना और योजना के अनुसार योगयुक्त जीवन और व्यसन मुक्त भारत का अभियान चलाना है।

कांके और ओरमांझी प्रखंड के बाद कल से अनगड़ा और सिल्ली प्रखंड, पंचायत व ग्रामीण क्षेत्र में दिव्य ज्योति कलश रथ-दर्शन कराया जायेगा। उक्त जानकारी गायत्री परिवार के वरिष्ठ साधक सह प्रदेश प्रचार-प्रसार प्रमुख जय नारायण प्रसाद ने दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 12,498