Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

रांची : कल अपर बाजार के दिगंबर जैन मंदिर, अपर बाजार पधारेंगे जैन मुनि सुयश सागर जी महाराज

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रांची : कल अपर बाजार के दिगंबर जैन मंदिर, अपर बाजार पधारेंगे जैन मुनि सुयश सागर जी महाराज
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। परम पूज्य आचार्य गुरुवर 108 श्री विशुद्ध सागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य मुनि श्री 108 सुयश सागर जी महाराज का रांची की पावन धरा पर मंगल प्रवेश दिनांक 21-12-2024, शनिवार को प्रात: 8:30 बजे दिगंबर जैन मंदिर, अपर बाजार में होगा। 

मुनि श्री आज दिनांक 20-12-2024 को दोपहर 2 बजे ओरमांझी पटाखा दुकान (ट्रेड फ्रेंड्स) से विहार करके सायं 4:30 बजे तक भगवान महावीर आई हॉस्पिटल बरियातू पहुंचेंगे। यहीं पर उनका रात्रि विश्राम होगा।  

दिनांक 21-12-2024, शनिवार को प्रात: 6:45 बजे आई हॉस्पिटल से विहार करके करम टोली चौक पहुंचेंगे जहां से बाजे-गाजे के साथ जुलूस के रूप में कचहरी रोड होते हुए जैन मंदिर में प्रात 8.30 मंगल प्रवेश होगा।  

आप सभी पुरुषों, महिलाओं युवाओं एवं सभी संस्था के पदाधिकारियों एवं सदस्यों से अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में विहार एवं मंगल प्रवेश में शामिल होकर धर्म लाभ प्राप्त करें। उक्त जानकारी अध्यक्ष नरेंद्र गंगवाल, संयोजक संजय छाबड़ा और मंत्री पंकज पांड्या  ने दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 87,004