Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 24
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
समाज

भक्तिमय वातावरण में मना परम पूज्य अघोरेश्वर भगवान राम महाविभूति कलश और चरण पादुका स्थापना दिवस

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
भक्तिमय वातावरण में मना परम पूज्य अघोरेश्वर भगवान राम महाविभूति कलश और चरण पादुका स्थापना दिवस
विज्ञापन

एबीएन सोशल डेस्क। 15 और 16 दिसंबर को श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा रांची (औघड़ भगवान राम आश्रम, अघोर पथ, रांची) में परमपूज्य अघोरेश्वर भगवान राम महाविभूति कलश और चरण पादुका स्थापना दिवस सह आदिगुरु भगवान दत्तात्रेय जयंती के उपलक्ष्य पर दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जमशेदपुर, डालटनगंज, गुमला, घाघरा, धनबाद इत्यादि शाखाओं से सैकड़ों श्रद्धालु सदस्यगण सम्मिलित हुए।

कार्यक्रम में नारायणपुर, छत्तीसगढ़ से आये पूज्य उत्साही राम जी ने परम पूज्य अघोरेश्वर स्मृति स्थल पर आरती-पूजन कर अघोरान्ना परो मंत्र: नास्ति तत्त्वं गुरौ परम का अष्टयाम् संकीर्तन का शुभारंभ किया गया। संकीर्तन का समापन आज प्रात: 9.30 बजे हुआ। कल के कार्यक्रम में एक दिवसीय नि:शुल्क चिकित्सा एवं दवा वितरण शिविर भी आयोजित किया गया था, जिसमें कुल 245 रोगियों को नि:शुल्क चिकित्सीय परामर्श एवं दवा वितरण किया गया। 

चिकित्सा शिविर में डॉ एसएन सिन्हा, डॉ रंजन नारायण, डॉ शंकर रंजन, डॉ रोहित सिंह, डॉ उत्पल कुमार, डॉ एस त्रिगुनायक, डॉ एमडी फिरदौस एवं डॉ स्मृति कुमारी ने चिकित्सीय सेवा प्रदान किया।  चिकित्सा शिविर में रक्त जांच की भी सुविधा दी गयी, जिसमें ब्लड शुगर, हेमोग्लोबिन, लिपिड प्रोफाइल, यूरिक एसिड इत्यादि जांच का लाभ लोगों ने उठाया।

 आज प्रात: अष्टयाम् संकीर्तन के समापन के बाद लघु गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें जमशेदपुर से रमाशंकर सिंह, गुरी-पलामू से संजीत मिश्रा, मरहटीया से बिरेन्द्र चौबे, रिटायर्ड डीएसपी एसएन सिंह, गुमला से बिपिन जी, मनोविज्ञान के प्रो अजय कुमार सिंह, डाल्टनगंज से सुधीर कुमार सिंह, रांची शाखा से मनमथनाथ देवघरिया ने अपने अनुभव एवं विचार रखे। 

अंत में नारायणपुर, छत्तीसगढ़ से पधारे पूज्य उत्साही राम बाबाजी ने अपने आशीर्वचन से सबका मार्गदर्शन किया। रांची शाखा के संयुक्त मंत्री अभय सहाय ने सबका धन्यवाद ज्ञापण किया और उसके उपरांत श्रद्धालु-सदस्यों के बीच सामूहिक प्रसाद वितरण किया गया। साथ ही रात्रि 10 बजे नगर में घूमकर जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण कर के दो दिवसीय कार्यक्रम का समापन किया गया। 

विज्ञापन