Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

छात्राओं की सुरक्षा को लेकर सभी अभिभावक चिंतित और परेशान

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
छात्राओं की सुरक्षा को लेकर सभी अभिभावक चिंतित और परेशान
विज्ञापन

झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन ने छात्रा के साथ छेड़खानी की कड़ी निंदा की 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन अध्यक्ष अजय राय एवं प्रवक्ता संजय सर्राफ ने राजधानी कोतवाली थाना क्षेत्र में एक स्कूली की छात्रा के साथ छेड़खानी की घटना की कड़ी शब्दों में निंदा की है। तथा उन्होंने पुलिस प्रशासन से ऐसे मनचलों को अविलंब गिरफ्तार करने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि राजधानी में शर्मनाक एवं घृणित कार्य तेजी से बढ़ रहा है। 

रांची मे झारखंड के अलावा अन्य राज्यों से भी छात्राएं पढ़ाई करने आती है। अपराधकर्मियों का पुलिस का खौफ बिल्कुल खत्म हो गया है। राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गयी है। तथा अपने बेटियों की सुरक्षा को लेकर सभी अभिभावक चिंतित एवं परेशान  हैं। 

उन्होंने कहा कि झारखंड पुलिस उन सभी क्षेत्रों को चिन्हित कर सभी क्षेत्रों में पुलिस की गश्त तेज करते हुए छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करें। राजधानी में ऐसी हरकत करने वालो को अति शीघ्र गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि बेटियों की सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 86,796