Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

गायत्री साधकों ने 12-12 को याद कर की 24 की मंगलमय चर्चा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
गायत्री साधकों ने 12-12 को याद कर की 24 की मंगलमय चर्चा
विज्ञापन

ज्योति कलश रथ-दर्शन यात्रा विचार क्रांति अभियान का भाग है : त्रिलोचन साहू शांतिकुञ्ज प्रतिनिधि

एबीएन सोशल डेस्क। अखिल विश्व गायत्री परिवार शान्तिकुञ्ज हरिद्वार के तत्वावधान में चलाये जा रहे दिव्य अखंड ज्योति व भव्य कलश रथ दर्शन में आध्यात्मिक  भक्तजनों की दर्शन व अभिनंदन में भीड़ उमड़ रही है। आज गुरुवार को करमटोली, मोराबादी एदलहातु, सिद्धो-कान्हो पार्क, राम मंदिर, जवाहर नगर, गांधी नगर, सीएमपीडीआई , ब्रह्मचारी नगर सहित कई क्षेत्र, कई मुहल्ला, कस्बों में भ्रमण दर्शन हुआ।  

इस बीच विचार क्रांति अभियान के अंतर्गत प्रचार प्रसार करने वाली एक समय बिहार भोजपुर आरा टीम नायक के मार्गदर्शन व सम्पर्क में गायत्री परिवार के तत्कालीन कुछ नये जुड़े साधकों ने याद करते हुए बताया कि वो  वर्ष 1988 का वह दिनांक 12-12-88 था, तब गायत्री महाविद्या का एक शिक्षण दिवस था जिसमें यह साधक श्रद्धा पूर्वक जुड़ा और इस 24 अक्षर वाला गायत्री महामंत्र सस्वर पाठ व संवाद हमेशा हर साल विशेष वर्षगांठ के रूप में याद करता है। 

आज फिर साधक ने याद किया और याद कर बताया कि इसी अखंड ज्योति सानिध्य में परम पूज्य गुरुदेव वेदमूर्ति-तपोनिष्ठ पण्डित श्रीराम शर्मा आचार्य दादा गुरुदेव के सानिध्य,मार्गदर्शन संरक्षण में 24-24 लाख की 24 की गायत्री महामंत्र का पुरश्चक्रण अनुष्ठान संपन्न किये थे और परम वंदनीया माताश्री भगवती देवी द्वारा अपने समयकाल में लगभग 24 देश- विदेशों 24 से अधिक अश्वमेध महायज्ञ भी कराये। 

उसी दिव्य अखंड ज्योति प्रकाश के प्रसार-विस्तार में यह ज्योति कलश रथ-दर्शन यात्रा भ्रमण कर अपना प्रचंड विस्तार में है। बताया गया यह रथ-दर्शन भ्रमण यात्रा झारखंड प्रान्त के 24 जिला और इसके समस्त प्रखंड पंचायत में भी जन-जन को दर्शन करायेगी। टीम नायक साहुजी ने बताया कि यह भव्य ज्योति कलश रथ दर्शन यात्रा विचार क्रांति अभियान का भाग है।  उक्त जानकारी गायत्री परिवार के वरिष्ठ साधक सह प्रदेश प्रचार-प्रसार प्रमुख जय नारायण प्रसाद ने दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 86,680