टीम एबीएन, रांची। सोमवार को आर्चबिशप हाऊस, रांची में आज कुवांरी माता मरियम के निष्कलंक गर्भागमन के पर्व के अवसर पर आर्चबिशप हाऊस के गार्डेन में, माता मरियम के आदर में नवनिर्मित ग्रोटो का आशीष किया। बहुत दिनों से निमार्णाधीन ग्रोटो का काम समाप्त होने पर आज रांची महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आइंद ने ग्रोटो की आशीष कर इसके सम्मुख आ कर प्रार्थना करने के लिए इसे खोल दिया है।
इसके पहले महाधर्माध्यक्ष ने कुंवारी माता मरियम की प्रतिमा की आशीष की और इसके बाद प्रतिमा को ग्रोटो में स्थापित कर ग्रोटो की आशीष एवं उद्धघाटन किया। ऐसे शुभ अवसर पर विंसेंट आइंद ने अपने आशीर्वचन में इसके सम्मुख आ कर प्रार्थना करने और आशीष प्राप्त करने का आह्वान किया। आशीष के समय हल्की बारिश को महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आइंद ने प्रभु की आशीष कहा।
इस छोटे और साधारण ग्रोटो के आशीष धर्मविधि में महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आइंद, आर्चबिशप हाऊस के फा सेबास्टियन तिर्की, फा मुकुल कुल्लू, फा सुशील बेक, फा सहदेव प्रजापति, फा वाल्टर किस्पोट्टा, फा असीम मिंज एवं सहायक कर्मचारी मौजूद रहे।