टीम एबीएन, रांची। अखिल भारतीय श्रोत्रिय ब्राह्मण महासंघ के राष्ट्रीय सोशल मीडिया प्रभारी पंडित अमीर राज पांडेय विद्यार्थी को राष्ट्रवाद व सनातन धर्म के प्रति समर्पित और भारत निर्वाचन आयोग से निबंधित एकमात्र राजनीति पार्टी राष्ट्रीय सनातन पार्टी का झारखंड सुप्रीम (झारखंड प्रांत का प्रदेश अध्यक्ष) बनाया गया है।
इनका मनोनयन राष्ट्रीय सनातन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विश्वजीत सिंह अनंत की अनुशंसा पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष माननीय अमरेंद्र यादव ने किया है। राष्ट्रीय सनातन पार्टी के नवनियुक्त झारखंड प्रदेश अध्यक्ष अमीर राज पांडेय ने बताया कि इस राजनीतिक पार्टी का विस्तार पूरे झारखंड में जल्द किया जायेगा।
झारखंड के सभी विधानसभा और लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से प्रत्याशी खड़े किये जायेंगे, जिसमें श्रोत्रिय ब्राह्मण को प्राथमिकता दी जायेगी। चूंकि सभी राजनीतिक पार्टियों द्वारा श्रोत्रिय ब्राह्मण को अपना प्रत्याशी बनाने में घोर उपेक्षा की जा रही है।
पूरे झारखंड से जो श्रोत्रिय ब्राह्मण विधानसभा, लोकसभा या विधान मंडल (झारखंड में अब परिसीमन के बाद) चुनाव लड़ना चाहते हैं, संपर्क कर सकते हैं और तैयारी कर सकते हैं। अखिल भारतीय श्रोत्रिय ब्राह्मण महासंघ इनके मनोनयन पर हार्दिक शुभकामनाएं व आत्मीय बधाई प्रदान करता है और साथ ही इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है। जो सनातन की बात करेगा, वही दिलों पर राज करेगा...