- मोरहाबादी में 20 दिसंबर से खादी एवं सरस मेला, लगेंगे 500 स्टॉल
टीम एबीएन, रांची। झारखंड के प्रसिद्ध खादी, हस्तशिल्प एवं सरस मेला का आयोजन रांची के मोरहाबादी मैदान में 20 दिसंबर से 6 जनवरी तक होने जा रहा है। इसकी तैयारी झारखंड राज्य खादी बोर्ड द्वारा की जा रही है।
खादी बोर्ड की सीईओ सुमन पाठक ने बताया है कि मेला में देश भर के तकरीबन 400 से 500 स्टॉल लगाये जायेंगे। इसका 20 दिसंबर को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उदघाटन करेंगे। इस दौरान उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहेंगे।
मोरहाबादी में आयोजित होने वाले इस मेले में विभिन्न राज्यों की हस्तकला और हस्तशिल्प की कारीगरी देखने को मिलेगी। साथ ही फूड स्टॉल और बच्चों के मनोरंजन की भी व्यवस्था रहेगी। प्रतिदिन कार्यक्रमों का आयोजन होगा। मेले में बुकिंग के लिए ऑनलाइन आवेदन मंगाये जा रहे हैं।