Breaking News
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

आजसू समर्थित छात्र संघ ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी विवि के कुलपति को सौंपा ज्ञापन

आजसू समर्थित छात्र संघ ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी विवि के कुलपति को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 5/12/2024 को अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) का एक प्रतिनिधिमंडल डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के कुलपति महोदय से मिलकर ज्ञापन सौंपा, जो इस प्रकार है : 

  1. 1.बीपीएड कोर्स सत्र 2025/ 26 से शुरू की जाय।
  2. पिछले वर्ष का ऑडिट रिपोर्ट सार्वजानिक की जाये।
  3. विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले सभी छात्रों का सामूहिक बीमा कराया जाय।
  4. हर वर्ष छात्र संघ चुनाव करवाने हेतु एक उच्च स्तरीय समिति बनायी जाय।
  5. विश्विद्यालय में झारखंड होम गार्ड की सेवा पुन रूप से बहाल की जाय। 

कुलपति महोदय ने सभी विषयों को गंभीरता पूर्वक लिया और जल्द ही सभी मांगों को पूरा करने की बात कही। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा, अजित कुमार आशुतोष सिन्हा, आनंद यादव, राजेश सिंह, बबलू मंडल, निशांत, शिवम, दीपक, तारीख़ एवं अन्य लोग उपस्थित थे। उक्त जानकारी अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) के प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा ने दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.