Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

गायत्री परिवार के कार्यक्रम में शामिल हुए पांच प्रांत के साधक-शिष्य

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
गायत्री परिवार के कार्यक्रम में शामिल हुए पांच प्रांत के साधक-शिष्य
विज्ञापन
  • युगतीर्थ शांतिकुञ्ज प्रशिक्षण में वैश्विक ज्योति कलश रथ यात्रा कार्यशाला में पांच प्रांत से साधक-शिष्य गण शामिल हुए

टीम एबीएन, रांची। अखिल विश्व गायत्री परिवार शान्तिकुञ्ज मुख्यालय में 5 प्रांत बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र, गोवा सिलीगुड़ी जोन के साधक-शिष्य गणों और नैष्ठिक, कर्मठ कार्यकर्ताओं की त्रिदिवस प्रशिक्षण सत्र की  कार्यशाला में भागीदारी शानदार सैकड़ों की संख्या में हुई है। 

कार्यक्रम का स्वरुप दिनांक 15.11.2024 से  आगमन एवं पंजीयन से शुभारंभ हुआ।  आज श्रद्धेया जीजी एवं श्रद्धेय डॉ साहब से भेंट परामर्श (कलश पूजन एवं निर्देशन) में दिन भर में  सुबह से सायंकालीन कई कार्यक्रम आयोजन चल रहे हैं। 

आज के कार्यक्रम में संगीत एवं उद्बोधन, विषय रहा अखंड ज्योति गुरुसत्ता का जन्म दिवस, जीवन्त वृतांत, साक्षात् स्वरुप एवं अखंड ज्योति की दिव्य ज्योति और  उनकी भावनाओं की परिणति पर वक्ता थे योगेन्द्र गिरि, संचालन- ओइन्द्र सिंह का रहा। यह कार्यक्रम तीन दिवसीय है, आज द्वितीय दिवस है। आज दिव्य ज्योति कलश की बहुत ही विशिष्ट रूप से विधिवत पूजा-पाठ हुए।

कल सुबह  भी प्रशिक्षण कार्यशाला में कई  विषयों पर कार्यक्रम और संबोधन व प्रवचन एवं मार्गदर्शन होंगे। झारखंड से  सभी जिला से  साधक-शिष्यों व कार्यकर्ताओं की अच्छी भागीदारी रही। उक्त जानकारी गायत्री परिवार रांची के वरिष्ठ साधक सह प्रचार-प्रसार प्रमुख जय नारायण प्रसाद ने दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 48,292