टीम एबीएन, रांची। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में आयोजित होने वाले 251 कुंडीय विराट गायत्री महायज्ञ द्वारका दिल्ली में 5 दिवसीय अनुष्ठान की भूमिपूजन आज रविवार को हुआ। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में नई दिल्ली द्वारिका एरिया में पांच दिवसीय 251 कुंडीय विराट गायत्री महायज्ञ द्वारका सेक्टर 7 दादादेव मंदिर पास मेला ग्राउंड में होगा।
इस अनुष्ठान कार्यक्रम का भूमिपूजन रविवार को हुआ। यह विराट अनुष्ठान कार्यक्रम 20 नवम्बर से 24 नवम्बर 2024 तक होना है। बताया गया कि इस महायज्ञ में भाग लेने हेतु सभी यज्ञकर्ता परिजन, सभी कार्यकर्ता, सदस्य, अपना परिवार सहित सभी आगंतुकों में प्रत्येक परिजन के लिए आॅनलाइन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य किया गया है। इसके लिए क्यूआरकोड की भी व्यवस्था की गयी है।
इस भूमिपूजन कार्यक्रम में झारखंड प्रान्त रांची व कुछ अन्य जिला के भी सदस्य गण शामिल पाए गये। परम वंदनीया गुरुमाता जी की जन्म शताब्दी वर्ष सह अखंड दीप शताब्दी वर्ष की विश्व स्तरीय और झारखंड के लिए दिव्य कलश रथ भ्रमण यात्रा संबंधित विशेष शांतिकुञ्ज प्रशिक्षण सत्र में भागीदार करने वाले दिल्ली पधारे रांची के परिजन इस महायज्ञ में अपनी भागीदारी में समयदान करके पुण्यलाभ की अभिलाषा व्यक्त किए।
भूमिपूजन कार्यक्रम 5 कुंडीय संक्षिप्त यज्ञ सहित हुआ। मंच से शांतिकुंज के महाप्रबंधक महोदय ने जनसमूह को संबोधित कर पूज्य गुरुदेव युग-ऋषि वेदमूर्ति-तपोनिष्ठ पण्डित श्रीराम शर्मा आचार्य के जीवन वृतांत, व्यक्तिव की खूबियों, युग निर्माण संबंधित विराट योजना तथा इसके 18 विशिष्ट सूत्रों के सत्संकल्प पाठ पर ध्यान आकर्षित कर इसकी विशिष्ट महत्ता और आवश्यकता पर तथा भारतीय संस्कृति और अध्यात्म दर्शन पर संक्षिप्त प्रकाश डाला। इसमें करीब पांच से छ: सौ कार्यकर्ताओं ने भागीदारी करके सफल बनाया। उक्त जानकारी गायत्री परिवार रांची के वरिष्ठ साधक सह प्रचार-प्रसार प्रमुख जय नारायण प्रसाद ने दी।