Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

राज्यहित में हिंदू समाज करे शत-प्रतिशत मतदान : विहिप

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
राज्यहित में हिंदू समाज करे शत-प्रतिशत मतदान : विहिप
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। विश्व हिंदू परिषद झारखंड प्रांत कार्यकारिणी की एक दिवसीय बैठक पूर्वाह्न 10 से 5 बजे तक बैठक दो सत्रों में स्टेशन रोड स्थित होटल ग्रीन होरिजन में की गयी। जिसमें विगत माहों में संपन्न हुए कार्यक्रमों की समीक्षा की गयी। साथ ही आगामी कार्यक्रमों की योजना बनायी गयी। बैठक में 9 नवंबर को गोपाष्टमी तथा 15 दिसंबर से 31 दिसंबर तक धर्मरक्षा दिवस कार्यक्रम करने का निर्णय लिया गया। 

झारखंड के सभी जिलों के विद्यालयों से संपर्क कर नैतिक शिक्षा के तहत रामायण ज्ञान की पुस्तकों को पढ़ाकर बच्चों को भगवान राम जी के जीवनमूल्यों से परिचय कराने पर बल दिया गया। बैठक में लोकतंत्र के महापर्व में समस्त हिंदू समाज को राज्यहित में शत-प्रतिशत मतदान करने का आह्वान किया गया। 

इस महापर्व को सफल बनाने के लिए सभी स्तरीय कार्यकर्ताओं को गांव-गांव तक जोड़कर संपन्न करने पर बल दिया गया। वक्ताओं ने कहा सनातन हिंदू समाज की संस्कृति एवं परंपरा निरंतर निर्बाध रूप से भारतीय भू-धरा पर बनी रहे इसके लिए राष्ट्रीय चिंतन करने वाले समूह को अपना मतदान करें। 

बैठक में क्षेत्र मंत्री वीरेंद्र विमल, क्षेत्र सहमंत्री डॉ वीरेंद्र साहू, झारखंड प्रांत अध्यक्ष चंद्रकांत रायपत, प्रांत मंत्री मिथिलेश्वर मिश्र, प्रांत संगठन मंत्री देवी सिंह, प्रांत उपाध्यक्ष गंगा प्रसाद यादव, सुनील गुप्ता, प्रांत सहमंत्री मनोज पोद्दार, रामनरेश सिंह, बजरंग दल प्रांत संयोजक रंगनाथ महतो, प्रांत मातृशक्ति प्रमुख दीपा रानी कुंज, विशेष संपर्क प्रांत प्रमुख अरविंद सिंह, प्रांत धर्माचार्य संपर्क प्रमुख युगल किशोर, मंदिर अर्चक पुरोहित प्रांत प्रमुख देवेन्द्र गुप्ता, धर्मप्रसार प्रान्त प्रमुख संजय चौरसिया, सहित सभी विभाग मंत्री, विभाग संगठन मंत्री, जिलाध्यक्ष, जिला मंत्री उपस्थित थे। उक्त जानकारी झारखंड प्रांत के प्रांत मंत्री मिथिलेश्वर मिश्र और प्रांत प्रचार प्रसार सहप्रमुख प्रकाश रंजन (93344 33338, 99737 53052) ने दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,123