Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 37
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
समाज

पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने की शास्त्र और शस्त्र पूजा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने की शास्त्र और शस्त्र पूजा
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, रांची ने शास्त्र और शस्त्र पूजा का आयोजन महालया के मौके पर किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। मां दुर्गा के चित्र पर पुष्प, आरती तथा शस्त्र पर पुष्प चंदन अर्पित कर पूजा के साथ कार्यक्रम शुरू किया गया। 

मौके पर भाजपा प्रदेश नेता सह महावीर मंडल नामकुम के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने सनातन धर्म के विषय में प्रकाश डालते हुए कहा कि जिसका आदि न अंत वही सनातन धर्म है। वेद, पुराण, उपनिषद, रामचरित मानस, गीता ये सभी धर्म के आधार हैं। 

जाति पाती से ऊपर उठकर इन शास्त्रों ने जीना सिखाया है। प्रभु श्रीराम का जूठ बेर खाना, केवट का पैर पाखरना, जाति धर्म से ऊपर के काम है।  हमे सनातन संस्कृति शिक्षा देती है कि हम सब एक हैं। एक रहकर ही मानव का कल्याण हो सकता है। प्रभु श्री राम समस्त मानव के प्रेरणा श्रोत हैं। विश्व हिंदू परिषद के कैलाश केसरी ने कहा रामचरित मानस जीवन जीने की शिक्षा देती है। 

संचालन अरुण झा एवं अमर ठाकुर ने किया। जबकि सैनिक परिषद की मातृ शक्ति जिलाध्यक्ष मीरा देवी ने संगठन का विस्तार किया। मौके पर जिलाध्यक्ष नारायण प्रसाद, अक्षय मिश्रा, विकास सिंह, पंकज तिवारी, देवाशीष ठाकुर, शिल्पी शालिनी, इंदु देवी श्याम सिंह सहित काफी संख्या में लोग शामिल थे।

विज्ञापन