Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

होचर, कांके में विहिप के सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
होचर, कांके में विहिप के सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ
विज्ञापन

शिक्षित, स्वस्थ, सामाजिक समरस व स्वालंबन बनाना ही विहिप सेवा विभाग का मुख्य उद्देश्य है

टीम एबीएन, रांची। बिरसा सेवा न्यास, झारखंड के द्वारा होचर, कांके में सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ विश्व हिन्दू परिषद के केंद्रीय मंत्री वह केंद्रीय सेवा प्रमुख अजय पारीक, झारखण्ड बिहार क्षेत्र सहमंत्री डॉ बिरेन्द्र साहु, प्रांत संगठन मंत्री देवी सिंह, झारखंड प्रांत सेवा प्रमुख अजय अग्रवाल, जिला परिषद सदस्य कांके किरण देवी, होचर पंचायत के उप मुखिया जीतेन्द्र साहु, महानगर सेवा प्रमुख रोहित कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन, पूजा अर्चना व नारियल फोड़कर शुभारंभ किया गया। 

इस केंद्र का शुभारंभ के मुख्य वक्ता केंद्रीय मंत्री व केंद्रीय सेवा प्रमुख अजय पारीक ने कहा भारत माता को सुखी, संपन्न, स्वच्छ एवं स्वालंबन बनाना हम नागरिकों का कर्तव्य है। सभी के पुरुषार्थ से ही  देश आगे बढ़ता है। भारतवर्ष हिंदू राष्ट्र था, है और आगे भी युगों युगों तक रहेगा,परंतु इसके लिए समग्र जनमानस को परिश्रम करते रहना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि रामराज्य का अर्थ दैहिक ताप (बीमारी), दैविक ताप (भगवत कोप) व भौतिक ताप (व्यापार क्षति) से मुक्त होना हीं श्रीराम राज्य का घोतक है।

हर छोटे - छोटे उद्यमों के माध्यम से हम आत्मनिर्भर बन सकते हैं। अपने कला, कौशल व ज्ञान को बढ़ाने से ही भारतवर्ष सशक्त एवं स्वावलंबी बना रहेगा। हिंदू समाज को शिक्षित, स्वस्थ, सामाजिक  समरस व स्वालंबन बनाना ही विहिप सेवा विभाग का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि माता सरस्वती की भंडार से जितना खर्च हम करते हैं उतना हीं बढ़ता है, जबकि खर्च न करने पर वह कम होता जाता है। स्वयं का ज्ञान का प्रचार- प्रसार निरंतर सभी को करना चाहिए। 

क्षेत्र सहमंत्री डॉ बिरेन्द्र साहू ने कहा सशक्त नारी शक्ति से ही सशक्त समाज का निर्माण संभव है। प्रशिक्षण से आत्मविश्वास बढ़ता है एवं स्वावलंबी होने का मार्ग प्रशस्त होता है। जिला परिषद सदस्य किरण देवी ने कही पढ़ाई के साथ-साथ रोजगार भी जरूरी है। अपना हाथ- जगन्नाथ ऐसा सोच के साथ आगे बढ़ना चाहिए। 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से मनीष साहू, सुजीत उपाध्याय, सुनीता कश्यप, सुनीता मुंडा, विजय उरांव, सुजीत उपाध्याय, उर्मिला केरकेट्टा, कुसुम टोप्पो, पूजा देवी, रीना देवी, रामकिश्वर साहू, अनु देवी, चंदन सिंह, राकेश चंद्र झा, आशीष कुमार, पवन राम सहित कई प्रशिक्षु बहने उपस्थित थे। उक्त जानकारी विहिप के सेवा विभाग, झारखंड प्रांत प्रमुख अजय अग्रवाल (7004777156) ने दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 49,298