इस दिन से शुरू हो रहे हैं शारदीय नवरात्रि
जानें सही तिथि और कलश स्थापना मुहूर्त
एबीएन सोशल डेस्क। भारत में नवरात्रि का पर्व बहुत ही उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया जाता है। 2024 शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हर साल आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होती है। साल में 2 प्रमुख नवरात्रि आती हैं। एक चैत्र नवरात्रि और दूसरी शारदीय नवरात्रि। इसके अलावा साल में 2 गुप्त नवरात्रि भी आती हैं।
मान्यता है कि नवरात्रि के दौरान माता रानी 9 दिनों के लिए धरती पर आती हैं। नवरात्रि के पवित्र अवधि में माता के 9 स्वरूपों की पूजा करने से मां दुर्गा की विशेष कृपा मिलती है। साथ ही धन, ऐश्वर्य और समृद्धि की प्राप्ति होती है। तो आइए जानते हैं, शारदीय नवरात्रि कब से शुरू होगी और नवरात्रि कलश स्थापना के शुभ मुहूर्त के बारे में-
पंचांग के अनुसार, आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि की शुरुआत 3 अक्टूबर की सुबह 12 बजकर 19 मिनट से होगा और इसका समापन 4 अक्टूबर की सुबह 2 बजकर 58 मिनट पर होगा। उदया तिथि के अनुसार, शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 3 अक्टूबर से होगी और इसका समापन 12 अक्टूबर 2024 को होगा।
इस साल नवरात्रि 3 अक्टूबर से शुरू हो रही है तो कलश स्थापना भी इस दिन होगी। इस दिन घटस्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 15 मिनट से लेकर 7 बजकर 22 मिनट तक रहेगा। वहीं अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 46 मिनट से दोपहर 12 बजकर 33 मिनट तक रहने वाला है।
हिंदू धर्म में घट स्थापना का विशेष महत्व माना जाता है। नवरात्रि के पहले दिन घट स्थापना की जाती है और मां दुर्गा के अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है। मान्यता है कि घर में कलश स्थापना करने और मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा करने से मन की हर मनोकामना पूरी होती है और माता रानी के आशीर्वाद से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।