टीम एबीएन, रांची। श्री जैन श्वेतांबर संघ रांची का पर्युषण उपरांत क्षमापना कार्यक्रम 15 सितम्बर को जैन मंदिर डोरंडा में मनाया जायेगा। सुबह 8 बजे से भगवान शान्तिनाथ जी की शोभायात्रा गाजे,-बाजे के साथ धूमधाम से जैन मंदिर से निकलेगी जो कि तुलसी चौक, मेकॉन चौक, हाई कोर्ट होते हुए वापस मंदिर जी में प्रवेश करेगी।
शोभायात्रा के बाद मंदिर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस दौरान 30 उपवास करने वाले तपस्वी मयंक बेगानी, 13 उपवास करने वाले विशाल दस्सानी एवं समाज के सभी तपस्या करने वालों का बहुमान भी किया जायेगा। तत्पश्चात दोपहर 1 बजे से स्वामी वात्सल्य का आयोजन है।
श्री संघ के अध्यक्ष संपतलाल रामपुरिया एवं सुभाष चंद बोथरा ने सकल श्वेतांबर समाज रांची को अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में भाग लेकर सफल बनाने का अनुरोध किया है। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी सुरेश जैन ने दी।