Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

श्वेतांबर जैनधर्म का पर्युषण पर्व में हो रही धर्म आराधना

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
श्वेतांबर जैनधर्म का पर्युषण पर्व में हो रही धर्म आराधना
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। श्वेतांबर जैनधर्म का पर्युषण पर्व का कार्यक्रम डोरंडा जैन मंदिर एवं दिगम्बर जैन भवन में चल रहा है। पर्युषण पर्व अंतर्गत श्री जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक संघ का डोरंडा जैन मंदिर में धर्म आराधना चल रही है एवं श्री साधुमार्गी जैन श्वेतांबर संघ एवं तेरापंथ धर्मसंघ का दिगम्बर जैन भवन में पर्युषण कार्यक्रम हो रहा है। 

डोरंडा स्थित जैन मंदिर में परम् पूज्य श्री खतरगच्छाधिपति मणीप्रज्ञ सागर सूरीश्वर जी की आज्ञा से परम पूज्य गुरूवर्या श्री लयस्मिता श्री जी आदि ठाणा 5 का चातुर्मास चल रहा है, लयस्मिता श्री जी आज के प्रवचन में बताया की नदियों में गंगा श्रेष्ठ, पक्षियों में हंस श्रेष्ठ, पशुओं में गाय श्रेष्ठ, गुरुओं में गौतम स्वामी श्रेष्ठ है। पर्वों में पर्युषण को पर्व श्रेष्ठ कहा गया है। आज से कत्यसुत्र का वाचन शुरू हुआ। 

साधुसमाचारी-साधुओं को कैसा जीवन जीना का वांचन होगा। साथ ही प्रवचन में तीर्थंकर भगवान आदिनाथजी के समय के साधु, अजितनाथ, पार्श्वनाथ, शासनपति भगवान महावीर के समय के साधु के जीवन के बारे बताया गया। भगवान महावीर के 27 भवों का वर्णन किया गया। आज सुबह 6:30 बजे से नमिनाथ जिनालय में अभिषेक पुजा आदि शुरू हुई। दोपहर में ज्ञान शाला एवं शाम में 7 बजे से भक्ति भजन कार्यक्रम हुआ। श्रद्धालुओं से मंदिर खचाखच भरा हुआ था। 

इधर दिगंबर जैन भवन, हरमू रोड में श्री साधुमार्गी जैन श्वेतांबर संघ रांची का आज से पर्युषण पर्व कार्यक्रम शुरू हुआ। आज प्रथम दिन धर्म की प्रभावना करने मुंबई से आये स्वाध्यायी बंधु श्रीमान गौतम जी रांका और सुरेश जी बोरडिया ने अंत: गढ़ सूत्र की वाचना एवं प्रवचन दिया। पर्युषण के दूसरे दिन श्री साधुमार्गी जैन संघ के कार्यक्रम में मुख्य विषय था अपने कर्मों की निर्जरा किस प्रकार कर सकते है। 

स्वाध्यायी बंधु गौतम जी रांका एवं सुरेश जी बोरिया ने अंत: गढ़ सूत्र की वाचना एवं प्रवचन दिया।सुरेश जी बोरिया ने बताया कि अंत: गढ़ सूत्र में वर्णित ज्ञान एवं साधना से यह ज्ञात होता है की ज्ञान दर्शन चरित्र की सम्यक पालने से मुक्ति प्राप्त की जा सकती है। स्वाध्यायी जी गौतम रांका ने प्रवचन में कहा कि सुख दु:ख कर्म नियोजित हैं। जैसा कर्म करेंगे वैसा ही फल मिलेगा। कर्मों का कारण आस्रव - मिथ्यात्व, अव्रत, कषाय, प्रमाद, अशुभ योग कर्म जो रोकना संवर के द्वारा और खतम करना निर्जरा भावना से। 

अभय कुमार का जीवन चरित्र पर भी प्रवचन में चर्चा हुई। इस अवसर पर महिला समता मंडल ने गीत प्रस्तुत किया। मौके पर मोहन लाल पींचा, अमर चंद बेंगानी, राकेश बच्छावत सहित अन्य लोग उपस्थित थे। प्रवचन समाप्ति के अंत मे जय पींचा ने बताया कि 4 सितंबर को पारस हॉस्पिटल के सहयोग से हेल्थ चेकअप कैंप दिगंबर जैन भवन में लगाया जायेगा जिसमे चेक अप और चिकित्शक परामर्श उपलप्ध रहेगा। 

बच्चों के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता रखी गयी है जिसका विषय है अहिंसा परमो धर्म। जैन समाज के श्रावक काफी संख्या में उपस्थित थे। दोपहर में धर्म चर्चा और संध्या के समय प्रतिक्रमण एवं प्रवचन हुआ। कल सुबह 8 बजे मंदिर डोरंडा में कल्पसूत्र वांचन एवं तत्पश्चात 8:30 बजे से प्रवचन एवं दोपहर में ज्ञान शाला एवं शाम में भक्ति भजन किये जायेगा। दिगंबर जैन भवन में सुबह 8 बजे से अंत: गढ़ सूत्र वांचन एवं तत्पश्चात 8:30 बजे से प्रवचन एवं दोपहर में ज्ञान शाला एवं शाम में प्रतिक्रमण किया जायेगा। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी सुरेश जैन ने दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 120,510