Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

माहेश्वरी समाज के लिए खास कजली तीज 22 अगस्त को

माहेश्वरी समाज के लिए खास कजली तीज 22 अगस्त को
विज्ञापन

एबीएन सोशल डेस्क। हिंदी कैलेंडर के अनुसार भादो तृतीय कजली / सातूड़ी तीज माहेश्वरी समाज के लिए खास त्यौहार हरियाली तीज से सुहागन महिला एवं कुवारी लड़कियां हाथो में मेहंदी रचा, झूला सजा, तीज के गीत, डांस के साथ शुरू करती है सिंधारा का प्रोग्राम। 

गेहूं आटा, बेसन, चावल आटा, मैदा से बनाकर ड्राई फ्रूट्स से सजा कर घर में ही मिठाई बनायी जाती है, जिससे सत्तू या पिंडा कहा जाता है। तीज के पहले दिन नवविवाहित के लिए पहली तीज स्पेशल होती है। इस दिन पीहर ससुराल से गिफ्ट्स मिलते हैं। 

तीज को दिन भर उपवास कर शाम को महिलाएं सोलह श्रृंगार कर एकत्रित होकर नीमरी माता जो कि मिट्टी की पाल बनाकर नीम की डाली लगाकर बनायी जाती है। पूजा कर सुहागन पति की लंबी आयु, घर परिवार की सलामती और कुमारी लड़कियां अच्छे घर वर की कामना कर चंद्रमा को अर्घ्य देकर सिर्फ फ्रूट्स और मिठाई वाली सत्तू प्रसाद रूप ग्रहण करती है। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी रश्मि कोठारी मालपानी ने दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 17,676