Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

नाग पंचमी पर नाग देव की पूजा-अर्चना से जीवन में सुख-समृद्धि

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
नाग पंचमी पर नाग देव की पूजा-अर्चना से जीवन में सुख-समृद्धि
विज्ञापन

राजकुमारी पाण्डेय

एबीएन सोशल डेस्क। नाग पंचमी को हिंदू धर्म में विशेष महत्व दिया गया है। ब्रह्म पुराण में वर्णन मिलता है कि ब्रह्मा जी ने सांपों को नाग पंचमी के दिन पूजे जाने का वरदान दिया था। इस तिथि को लेकर कई मान्यताएं मौजूद हैं जिनमें से एक यह भी है कि इस तिथि पर रोटी नहीं बनानी चाहिए।  

हिंदू पंचांग के अनुसार, सावन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर नाग पंचमी मनाई जाती है। इस साल नाग पंचमी का पर्व शुक्रवार, 09 अगस्त को मनाया जायेगा। इस तिथि भगवान शिव के साथ-साथ नाग देवता की पूजा का भी विधान है। रोटी भारतीय व्यंजन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, लेकिन नाग पंचमी के दिन रोटी बनाना शुभ नहीं माना जाता। चलिए जानते हैं इसका कारण...

नाग पंचमी का महत्व

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नाग पंचमी पर नाग देवता की पूजा-अर्चना से साधक के जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। साथ ही इस दिन खेतों में फसलों की रक्षा के लिए भी नाग देवता की पूजा की जाती है। नाग पंचमी के दिन नाग देव की आराधना से भगवान भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।

इसलिए नहीं बनती रोटी

नाग पंचमी के दिन लोहे से बनी चीजों का इस्तेमाल करना वर्जित माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, रोटी बनाने के लिए जिस तवे का इस्तेमाल किया जाता है उसे नाग के फन से जोड़कर देखा जाता है। ऐसे में नाग पंचमी पर चूल्हे पर तवा रखने से नाग देवता नाराज हो सकते हैं। 

साथ ही तवे को राहु के प्रतीक के रूप में भी देखा जाता है और नाग पंचमी पर इसके इस्तेमाल से कुंडली में राहु ग्रह का प्रभाव बढ़ सकता है। ऐसे में नाग पंचमी पर तवे पर रोटी बनाने से व्यक्ति को जीवन में कई तरह की मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 50,560