Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

बांग्लादेश में हिदुओं सुरक्षा पर नजर रखे सरकार : विहिप

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
बांग्लादेश में हिदुओं सुरक्षा पर नजर रखे सरकार : विहिप
विज्ञापन

विहिप की पहल : बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो इसकी केंद्र सरकार करे कड़ी पहल 

टीम एबीएन, रांची। बुधवार को विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्र सहमंत्री डॉ वीरेंद्र साहू ने कहा कि विचित्र अनिश्चितता, हिंसा, हिंदू नरसंहार और अराजकता के बीच अशांत बांग्लादेश में हिंदुओं का जीवन भयभीत एवं असुरक्षित भरा है, जो सनातन हिंदू समाज के लिए चिंतनीय विषय है। हसीना सरकार के त्यागपत्र और उनके देश छोड़ने के बाद अन्तरिम सरकार के गठन की प्रक्रिया के बीच भी हिंदू नरसंहार, हिंदुओं के प्रतिष्ठानों में लूटपाट, हिंदू मंदिरों में तोड़फोड़ जारी है।  

डॉ साहु ने कहा पंचगढ़ जिले में 22 घर, झीनैदाह में 20 घर व जैसोर में 22 दुकानें सहित पूरे बांग्लादेश में हिंदू तथा हिंदुओं के प्रतिष्ठानों कट्टरपंथियों के निशाने बने तथा अनेक जिलों में तो शमशान तक तोड़ दिए गए। मंदिर और गुरुद्वारों को भी क्षति पहुंचायी गयी है। बांग्लादेश में शायद ही कोई जिला बचा हो जो इनकी हिंसा व आतंक का निशाना न बना हो। 

डॉ साहु ने कहा बांग्लादेश में 32% से अब 8% बचे हिंदू लगातार जिहादी उत्पीड़न के शिकार हो रहे हैं। ऐसे में विश्व समुदाय की यह जिम्मेवारी है कि बांग्लादेश में हिन्दुओं की सुरक्षा व मानवाधिकारों की रक्षा के लिए प्रभावी कार्यवाही करें। डॉ साहु ने कहा बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो इसकी केंद्र सरकार कड़े पहल करे। उक्त जानकारी विहिप के झारखंड-बिहार क्षेत्र सहमंत्री डॉ बिरेन्द्र साहु ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 52,817