- कुंभराज के मांगलिक भवन में एलईडी टीवी पर प्रसारित हुआ सत्संग
एबीएन न्यूज नेटवर्क, मध्य प्रदेश गुना। रविवार को जिले के तहसील कुंभराज के डॉ अंबेडकर मांगलिक भवन में संत रामपाल जी महाराज जी के सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आसपास के तहसीलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु सत्संग सुनने पहुंचे सत्संग में संत रामपाल जी ने सभी धर्मों और पंथों में फैले पाखंड के प्रति सचेत किया तथा शास्त्र अनुकूल सत्य आध्यात्मिक ज्ञान और पूर्ण मोक्ष मार्ग की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सच्चे संत से सच्ची भक्ति करने से कैंसर क्या, कैंसर का बाप भी ठीक हो सकता है।
संत रामपाल जी के अनुयायियों द्वारा जगह-जगह सत्संग के माध्यम से आम जनता में आध्यात्मिकता के प्रति जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही, संत रामपाल जी महाराज द्वारा प्रदान किए जा रहे सभी धर्मों के सत शास्त्रों से प्रमाणित तत्वज्ञान का प्रचार-प्रसार कर जनता को सतभक्ति का मार्ग बता रहे हैं।
इस मार्ग को अपनाकर लोग तंबाकू, शराब, मांस जैसे व्यसन तथा चोरी, मिलावट, भ्रष्टाचार, दहेज और भ्रूण हत्या जैसी बुराइयों को छोड़कर एक बेहतर जीवन जी रहे हैं और सभ्य समाज का निर्माण कर रहे हैं। इस प्रकार के सत्संग कार्यक्रमों से लोग न केवल आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त कर रहे हैं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव भी ला रहे हैं।
संत रामपाल जी महाराज की शिक्षाओं के माध्यम से लोग स्वस्थ, सुखी और समृद्ध जीवन जीने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। सत्संग में उपस्थित सेवादार धर्मेंद्र दास, हंसराज दास, करण दास, मुकेश दास, कमल दास,बाबूलाल दास, मुराली दास, कल्याण दास सीताराम दास, बिहारी दास आदि सेवादार मौजूद रहे।