मारवाड़ी महिला सम्मेलन रांची शाखा ने कराया सूरज सिंह मेमोरियल कॉलेज में स्थायी प्याऊ का निर्माण
टीम एबीएन, रांची। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन रांची शाखा ने दिनांक 25 जुलाई को स्वर्गीय बजरंग लाल बूबना की पुण्य स्मृति एवं स्व मुरारी लाल अग्रवाल की पुण्य स्मृति में बीना बूबना एवं सुनीता सरावगी के सौजन्य से सूरज सिंह मेमोरियल कॉलेज के भवन परिसर में स्थायी प्याऊ का निर्माण किया गया जिसका विधिवत उद्घाटन पूर्व प्रधानाध्यापिका डा वंदना राय ने किया।
मौके पर वंदना राय ने कहा कि सावन के महीने में प्याऊ लगाकर महिला मंच की बहनों ने बहुत ही पुण्य का कार्य किया है तथा स्थायी प्याऊ लगने से सभी को शुद्ध ठंडा जल मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि जल ही जीवन है, जल है तो कल है।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में नये प्रधानाध्यापक डॉक्टर बीपी वर्मा, प्रोफेसर इंचार्ज राजेश कुजूर, प्रोफेसर मुकेश उरांव (ज्योग्राफी डिपार्टमेंट) डॉ सुभाष साहू, डीआर समर सिंह, डॉ संजय सारंगी, कई कॉलेज के अध्यापक सहित निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरा बथवाल, निवर्तमान राष्ट्रीय सचिव रूपा अग्रवाल, गीता डालमिया, अलका सरावगी, शाखा अध्यक्ष मधु सराफ, सचिव उर्मिला पाड़िया, नैना मोर, अनसूया नेवटिया, प्रीति पोद्दार, छाया अग्रवाल, अर्चना अग्रवाल, मीना अग्रवाल, प्रीति बंका, कुसुम पटवारी, मंजू तुलसियान, शांति जैन, मीरा अग्रवाल, उमा शाह, निर्मला केडिया, सीमा बूबना, ममता बूबना, दीपक बूबना, प्रकाश बूबना आदि का सहयोग रहा।
रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ ने मारवाड़ी महिला सम्मेलन रांची शाखा द्वारा किये जा रहे जनसेवा कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की है। उक्त जानकारी मारवाड़ी महिला सम्मेलन रांची शाखा की मीडिया प्रभारी रीना सुरेखा ने दी।