Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

गुरु पूर्णिमा पर गायत्री परिवार करेगा गुरु सत्ताश्री को नमन-वंदन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
गुरु पूर्णिमा पर गायत्री परिवार करेगा गुरु सत्ताश्री को नमन-वंदन
विज्ञापन

एबीएन सोशल डेस्क। प्रत्येक पूर्णिमा के पावन अवसर पर विश्व व भारत स्तरीय आनलाइन गायत्री परिवार जप-अनुष्ठान व व्रत उपवास करने वाले समूह संचालन प्रतिनिधिमंडल सदस्य के सानिध्य में महापावन पुण्यदायी आषाढ़ी गुरु-पूर्णिमा 21 जुलाई रविवार को मना रहे हैं। 

इस दिन अखिल विश्व गायत्री परिवार युगतीर्थ शान्तिकुञ्ज तत्वावधान व मार्गदर्शन में स्थानीय सेक्टर टू शक्तिपीठ सहित अन्य पीठों, इकाइयों और मडलों में गुरुपूर्णिमा के पावन पुण्यदायी अवसर के पूर्व संध्या पर 24 घंटे और 12 घंटे का सुविधानुसार समयदान निर्धारित कर अखंड जप-अनुष्ठान किया जा रहा है।

आगे के लिए सूचना संदेश दिया है कि इस महापर्व दिवस पर इच्छुक, सक्रिय, श्रद्धालु साधक गण विश्वस्तरीय चाद्रायण महाव्रत एवं मासपारायण साधना अनुष्ठान हेतु संकल्पित होने के लिए साधकों को  युगतीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार से श्रद्धेय द्वय ने दोष परिमार्जन, संरक्षण एवं आशीर्वाद पत्रक भिजवाया है। अतः इसे सभी साधक गण हृदय और मस्तिष्क से लगा कर श्रद्धा पूर्वक गुरुसत्ताश्री को नमन वंदन कर ग्रहण करेंगे। 

साथ ही ध्यान आकर्षित कर बताया कि सभी साधक-शिष्य गण इस महान अनुष्ठान हेतु संकल्पित होने जा रहे साधकों का संकल्प 21 जुलाई गुरु पूर्णिमा को ही प्रातःकाल ऑनलाइन के माध्यम से शांतिकुंज से (LIVE) संपन्न करवाया जायेगा। अतः इच्छुक व उत्सुक सभी अपनी तैयारी और पूर्ण व्यवस्था के साथ लाइव प्रसारण से जुड़कर लाभान्वित होने के लिए उपस्थित रहेंगे और मार्गदर्शन के अनुसार व्रत व साधना-अनुष्ठान के नियम संयम का पालन करेंगे। 

गायत्री शक्तिपीठ टीम सदस्यों द्वारा यहां साधना कक्ष परिसर में गायत्री महामंत्र का जप-अनुष्ठान सुबह 5 बजे से शाम बजे तक का जप किया। कल सुबह 8 बजे गुरुपूर्णिमा को इसकी विधिवत यज्ञीय विधान से महापूर्णाहुति होगी।

आज वृक्षारोपण कार्यक्रम भी संपन्न

आज रविवार को एसटीएफ जगुआर टेंडरग्राम कैम्पस में 2 हजार पौधों का रोपण भी गुरुपूर्णिमा के पावन दिवस के पूर्व मध्यान्ह 11 से अपरान्ह 3 बजे रांची शक्तिपीठ के जिला समन्वय एवं युवा प्रकोष्ठ डिवाइन इन्डिया यूथ एसोसिएशन (दीया) सक्रिय व श्रद्धावान, निष्ठा सदस्यों के माध्यम और वन विभाग तथा एसटीएफ फोर्स दीम व अधिकारी गणों के सानिध्य में वृक्षारोपण कार्यक्रम हुआ। इसमें पौधों को विधि-विधान से पूजा-पाठ व मंगलमय स्वस्तिवाचन स्वर और वृक्षारोपण संबंधित नारों, जयघोषों से वातावरण को गुंजायमान सहित सानन्द किया।

वृक्षों के संग नवजीवन का उमंग, मां की ममता पेड़ का दान, दोनों करते जनकल्याण, बंजर भूमि करे पुकार- पेड़ लगाकर करो श्रृंगार, जड़ी बूटियों का संयोग, हमें करते स्वस्थ निरोग जैसे अनेक मंगलमय वातावरण से सबको उत्साहित प्रमुदित किया। सभी ने सामूहिक योगदान प्रदान कर परस्पर सबको हृदय से सानन्द धन्यवाद दिया। उक्त जानकारी गायत्री परिवार के वरिष्ठ साधक जय नारायण प्रसाद ने दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 80,162