Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

अब बाबा बर्फानी से पहले नंदी का भी दर्शन कर सकेंगे श्रद्धालु

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
अब बाबा बर्फानी से पहले नंदी का भी दर्शन कर सकेंगे श्रद्धालु
विज्ञापन

एबीएन सोशल डेस्क। अमरनाथ यात्रा शुरू हो चुकी है। इसी बीच अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को अब नंदी के भी दर्शन होंगे। जानकारी के अनुसार प्रसिद्ध मूर्तिकार अरुण योगीराज ने भगवान शिव के वाहन नंदी की मूर्ति बनायी है। उक्त मूर्ति को अमरनाथ गुफा के बाहर सीढ़ियों के पास स्थापित किया गया है। 

नंदी जी की  मूर्ति को एक शैड में स्थापित किया गया है जहां श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन करने से पहले उनके दर्शन कर रहे हैं। बता दें कि नंदी की मूर्ति बनाने वाले प्रसिद्ध मूर्तिकार अरुण योगीराज हैं जिन्होंने अयोध्या में स्थापित रामलला की मूर्ति बनायी थी। उन्हें नंदी जी की मूर्ति बनाने के लिए अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने न्योता दिया था। 

इस बात को लेकर मूर्तिकार अरुण योगीराज ने एक्स पर एक ट्वीट भी किया है जिसमें उन्होंने श्राइन बोर्ड प्रशासन का आभार भी व्यक्त किया है। बता दें कि नंदी जी की मूर्ति इतनी अद्भुत है कि उनसे नजरें हटा पाना बेहद मुश्किल है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 41,736