Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

समाज और संस्कृति को बचाने के लिए प्रचार-प्रसार की भूमिका अहम : विनोद बंसल

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
समाज और संस्कृति को बचाने के लिए प्रचार-प्रसार की भूमिका अहम : विनोद बंसल
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद् प्रचार प्रसार की एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न 

टीम एबीएन, रांची। रविवार को विश्व हिंदू परिषद् झारखंड प्रांत की एक दिवसीय प्रशिक्षण होटल रेवल पैलेस, सदाबहार चौक, नामकुम में हुई। जिसमें विश्व हिंदू परिषद् के क्षेत्र, प्रांत और जिÞला के प्रमुख, सहप्रमुख, मंत्री शामिल हुए। बैठक की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित और मंत्र के साथ हुआ। 

बैठक में विहिप के केंद्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने कहा कि समाज और संस्कृति को बचाने के लिए प्रचार प्रसार की भूमिका अहम है। मन वचन और व्यवहार से कोई वचन ऐसा न निकले जिससे कुप्रचार हो। यह मत मानिये कि आपको कोई नहीं देख रहा है, ईश्वर सर्वत्र है। श्री बंसल ने कहा कि ईमानदारी और निष्ठा से प्रचार प्रसार का कार्य करना जरूरी है इससे आपकी शाख और ख्याति बढ़ेगी। 

पटना क्षेत्रीय मंत्री वीरेंद्र विमल ने कहा कि समाज में सोशल मीडिया युद्ध चल रहा है और इससे कोई भी बचा नहीं है। आज समाज में सोशल मीडिया की भूमिका अहम है। 

क्षेत्र सहमंत्री वीरेंद्र साहू ने कहा कि प्रचार प्रसार की भाषा अमर्यादित किसी के रूप में नहीं होनी चाहिए। प्रचार प्रसार संगठन और समाज के बीच में सेतु का कार्य करता है। बैठक में स्वागत भाषण चंद्रकांत रायपत और धन्यवाद ज्ञापन प्रांत सहमंत्री मनोज पोद्दार ने दी। 

इस बैठक के मुख्य अतिथि विहिप के केंद्रीय प्रवक्ता बिनोद बंसल, क्षेत्र मंत्री वीरेंद्र विमल, प्रांत अध्यक्ष चंद्रकांत रायपात, प्रांत मंत्री मिथलेश्वर मिश्र, प्रांत संगठन मंत्री देवी सिंह, प्रांत सहमंत्री मनोज पोद्दार, प्रांत सहमंत्री रंगनाथ महतो, क्षेत्रीय सह मंत्री बीरेंद्र साहू, महानगर अध्यक्ष कैलाश केसरी, प्रांत विशेष संपर्क सहप्रमुख प्रिंस आजमानी, प्रांत प्रचार प्रसार सह प्रमुख प्रकाश रंजन, प्रशिक्षण में मुख्य प्रशिक्षक सोशल मीडिया रितेश कश्यप, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रकाश रंजन, विनोद बंसल केंद्रीय प्रवक्ता, प्रिंट मीडिया संजय कुमार ने दी। 

बैठक में प्रचार प्रसार प्रांत टोली से अमरनाथ ठाकुर, मनोज कुमार, उमाशंकर तिवारी, हरेराम ओझा, नारायण दास, प्रमोद ठाकुर एवं अन्य लोक उपस्थित रहे। मंच संचालन विभाग प्रमुख अमर प्रसाद ने की। उक्त जानकरी विहिप, झारखंड के प्रांत प्रचार प्रसार सहप्रमुख प्रकाश रंजन (9334433338) ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 43,120