Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

झारखंड की धर्म-संस्कृति के हत्यारों पर राज्य सरकार द्वारा धन का दुरुपयोग निंदनीय व चिंतनीय

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झारखंड की धर्म-संस्कृति के हत्यारों पर राज्य सरकार द्वारा धन का दुरुपयोग निंदनीय व चिंतनीय
विज्ञापन

विनोद बंसल 

एबीएन एडिटोरियल डेस्क। जो राज्य जनजातीय समाज की धार्मिक, सांस्कृतिक  मान्यताओं की रक्षा और उसके कल्याण के लिए बना, उसे छोड़ कर सरकार उन मिशनरियों पर पैसा लुटाने में लगी है जो कि वहां के मूल निवासियों के अवैद्य धर्मांतरण में लगे हैं। अब झारखंड सरकार इसी माह राज्य के ईसाइयों को फ्री में गोवा तीर्थ दर्शन करायेगी। 

प्रश्न ये है कि... 

  1. इस प्रकार की सांप्रदायिक यात्रा कराना क्या सेक्युलर सरकार को उचित है! 
  2. जनजातीय समाज के पैसे का व्यय ईसाइयों पर क्यों! 
  3. तीर्थ तो हिंदुओं के सुने थे ईसाइयों के कैसे!! 
  4. यदि यात्रा करानी ही थी तो जनजातीय समाज के तीर्थो की कराते जैसे भगवान बिरसा मुंडा, टंट्या भील, तिलका मांझी, थलक्कल चंथू, बुद्धु भगत, सिद्धू और कान्हू, रेन्डो मांझी, चक्रा विसोई इत्यादि से जुड़े पुण्य स्थल। 
  5. गोवा के चर्चों से झारखंड का क्या नाता! 
  6. क्या इस कदम से राज्य में धर्मांतरण करने वालों को बढ़ावा नहीं मिलेगा! 

राज्य सरकार @JharkhandCMO @ChampaiSoren  को अपने इस निर्णय पर तुरंत रोक लगाकर यह पैसा जनजातीय समाज के कल्याण में खर्च करना चाहिए ना कि उनका धार्मिक व संस्कृतिक शोषण करने वालों पर। 

झारखंड की धर्म-संस्कृति के हत्यारों पर राज्य सरकार द्वारा धन का दुरुपयोग किया जाना निन्दनीय व चिंतनीय है। सरकार द्वारा मिशनरियों को दिया जा रहा यह प्रोत्साहन जनजातीय समाज की भावना के विरुद्ध भी है, जिसे रोका जाना जरूरी है। (लेखक विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं।) 

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 42,702