Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

अनुशासन ही आपको आपके लक्ष्य तक पहुंचायेगा : समणी जी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
अनुशासन ही आपको आपके लक्ष्य तक पहुंचायेगा : समणी जी
विज्ञापन

समणी जी का डोरंडा कन्या पाठशाला में आज प्रवचन हुआ

एबीएन सोशल डेस्क। जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्म संघ के आचार्य श्री महाश्रमण जी की विद्वान शिष्या समणी मधुर प्रज्ञा जी, शुभ प्रज्ञा जी, मनन प्रज्ञा जी आदि ठाना 3 का प्रवास दिगंबर जैन भवन रांची में चल रहा है। आज समणी श्री जी ने डोरंडा कन्या पाठशाला में प्रवचन दिया। 

अपने प्रवचन में बच्चियों को संबोधित करते हुए समणी मधुर प्रज्ञा जी ने कहा कि विद्यार्थियों को अनुशासन का पालन करना चाहिए, अनुशासन ही है जो आपको आपके लक्ष्य तक पहुंचाता है। अनुशासन का अर्थ समय से अपने शिक्षा के कार्यों को करना, अपने गुरुजनों का आदर करना तथा पढ़ाई करने में एकाग्रता बरतना। ऐसा अक्सर होता है कि बच्चे घर में पढ़ाई करते-करते बीच में कुछ देर मोबाइल चलाने लग जाते हैं।

इससे उनका ध्यान भी भटकता है और वापस पढ़ाई में एकाग्रता बनाने में समय लग जाता है। इसलिए विद्यार्थियों को हमेशा एकाग्रता से पढ़ाई करनी चाहिए। विद्यार्थियों में विवेक होना आवश्यक है, विवेक एक ऐसा माध्यम है जो कि एक विद्यार्थी को ऊंचाई पर ले जाता है। 

आज के प्रवचन में डोरंडा बालिका उच्च विद्यालय की प्रधानाध्यपिका उपमा पाल तथा डोरंडा कन्या पाठशाला की प्रधानाध्यपिका पारमिता सामल के साथ साथ समाज के गणमान्य लोग तथा श्रावक-श्राविकाएं उपस्थित हुए। 

कल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में दिगंबर जैन भवन में समणी  जी के सानिध्य में सुबह 9:30 से 10:30 बजे से योगा कार्यक्रम किया जा रहा है जिसे प्रशिक्षिका रूबी बांठिया करेंगे। समाज के लोगों को अधिक से अधिक संख्या में योगा कार्यक्रम में भाग लेने का आग्रह किया गया है। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी सुरेश जैन ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,726