Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

गायत्री युगतीर्थ शक्तिपीठ में अखंड जप-अनुष्ठान संपन्न हुआ, रविवार को 9 कुंडीय यज्ञीय कार्यक्रम

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
गायत्री युगतीर्थ शक्तिपीठ में अखंड जप-अनुष्ठान संपन्न हुआ, रविवार को 9 कुंडीय यज्ञीय कार्यक्रम
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। शान्तिकुञ्ज तत्वावधान व मार्गदर्शन में रांची जिला के शक्तिपीठों, प्रज्ञापीठों, शाखाओं एवं स्थानीय इकाइयों में गायत्री परिवार साधक-शिष्यों का दो दिवसीय कार्यक्रम शुभारंभ हुआ। युगतीर्थ शक्तिपीठ सेक्टर टू धुर्वा में एवं अलकापुरी में शनिवार को गायत्री महामंत्र का अखंड जप-अनुष्ठान सुबह 5 बजे से शुभारंभ होकर सायं 5 बजे सुसंपन्न हुआ। 

अधिकांश परिजनों ने शक्तिपीठ सेक्टर टू, अलकापुरी शक्तिपीठ, प्रज्ञापीठ बस स्टैंड, चेतना केन्द्र टाटीसिलवे में बहुत ही निष्ठा, उल्लास व उत्साहपूर्वक अखंड जप-अनुष्ठान में भागीदारी की। मौके पर जिला युवा प्रकोष्ठ के उप समन्वयक राजू कुमार अंकित ने अपने मेसेज में बताया कि यह मांगलिक अवसर गंगा दशहरा, गायत्री जयंती और पूज्यवर वेदमूर्ति-तपोनिष्ठ पं श्रीराम शर्मा आचार्यजी का महाप्रयाण का पुनीत संगम दिवस है। 

इस महापर्व के पावन अवसर पर शक्तिपीठ सेक्टर टू के व्यवस्थापक जटाशंकर झा जी ने बताया कि रविवार दिन 16.06.2024 को प्रात: 8 बजे जप-अनुष्ठान की पूर्णाहूति 9 कुंडीय महायज्ञ की आहुति से होगी। यज्ञ के उपरांत भोजन प्रसाद का क्रम रहेगा। सायंकालीन दीपयज्ञ के साथ इसकी महापूर्णाहुति होगी। 

इस जप-अनुष्ठान में कांके प्रखंड की जिला महिला युवा प्रकोष्ठ की समन्वयक सुलोचना शाहदेव बहिन ने अपने परिवार जनों के साथ साथ अपनी नयी टीम के एक दर्जन से ज्यादा सदस्यों को लेकर इस जप-अनुष्ठान समूह में भागीदारी की और सबको रांची युगतीर्थ शक्तिपीठ सेक्टर टू इकाई प्रकोष्ठ का दर्शन व परिचय कराया। 

वरिष्ठ साधक पी एन तिवारी, के के मिश्रा और झा जी ने जप-अनुष्ठान संपन्न होने के उपरान्त सभी भागीदार साधक-शिष्य, भाई-बहनों को धन्यवाद साधुवाद देकर रविवार यज्ञीय अनुष्ठान में शामिल हो निर्धारित लक्ष्य को पूर्ण,सफल व सुफल बनाने का आह्वान किया। उक्त जानकारी गायत्री शक्तिपीठ सेक्टर-2 धुर्वा के व्यवस्थापक जटाशंकर झा और रांची जिला समन्वयक जय नारायण प्रसाद ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 40,876