Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

गायत्री जयन्ती, गंगा दशहरा एवं प्रज्ञावतार के महाप्रयाण दिवस पर शक्तिपीठों में हुआ दो दिवसीय कार्यक्रम

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
गायत्री जयन्ती, गंगा दशहरा एवं प्रज्ञावतार के महाप्रयाण दिवस पर शक्तिपीठों में हुआ दो दिवसीय कार्यक्रम
विज्ञापन

एबीएन सोशल डेस्क। अखिल विश्व गायत्री परिवार शान्तिकुञ्ज तत्वावधान में झारखंड प्रान्त के साथ रांची व जिला के सभी शक्तिपीठों, प्रज्ञापीठों और शाखाओं मंडलों में गायत्री परिवार शिष्य- साधकों का दो दिवसीय कार्यक्रम बड़े ही उत्साह व हर्षोल्लास के साथ मनाखायेंगे। यह अवसर गायत्री जयन्ती संग गंगा दशहरा सह गुरुवरश्रीपूज्यवर वेदमूर्ति-तपोनिष्ठ पंडित श्रीराम शर्मा आचार्यजी का महाप्रयाण दिवस है।

इस महापर्व के पावन अवसर पर शक्तिपीठ सेक्टर टू के व्यवस्थापक ने बताया कि 16.06.2024 गायत्री जयंती / गंगा दशहरा / गुरुदेव का महाप्रयाण दिवस के पूर्व सन्ध्या पर 15-06-2024 को 12 घंटे का अखंड जप प्रातः 5 बजे से सायं 5 बजे तक होना प्रस्तावित है। अगले दिन 16.06.2024 को प्रातः 8.30 बजे उसकी महायज्ञ के साथ पूर्णाहुति होगी।

तत्पश्चात् भोजन प्रसाद का क्रम संपन्न होगा। शाम में दीपयज्ञ के साथ इसकी महापूर्णाहुति होगी। इस कार्यक्रम को सफल सुफल बनाने के लिए साधक-शिष्य गण संकल्पित होकर कल से कार्यक्रम का जप-अनुष्ठान से शुभारंभ करेंगे। उक्त जानकारी गायत्री शक्तिपीठ सेक्टर-2 धुर्वा के व्यवस्थापक जय नारायण प्रसाद ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 40,878