एबीएन सोशल डेस्क। कार्यक्रम गुरु-ईश वंदना, गायत्री महामंत्र पाठ एवं दीप-प्रज्ज्वलन मंत्र से दीप प्रज्ज्वलित तथा प्रज्ञागीत गायन से शुभारंभ किया गया। हारमोनियम वादक व गायक विद्यार्थी काव्यनाथ शाहदेव ने प्रज्ञागीत मनुज देवता बने, बने यह धरती स्वर्ग समान,यही संकल्प हमारा ! ऐसा गीत श्रवण से सभी श्रोतागण भाव विभोर हो गये।
सुलोचना शाहदेव दीदी ने अपने संबोधन में कहा कि गुरुवर श्रीराम आचार्य जी के पावर हाउस से जुड़ना बड़े सौभाग्य की बात है कहा जागिए, जगाइए, जुड़िए जोड़िए, कहने से ज्यादा करना है, युग निर्माण अभियान एक बड़ी योजना है, योजना महाकाल की है। कार्य महान है, इसमें आत्म सुधार व आत्म कल्याण आवश्यक है। कांके प्रखंड में गायत्री परिवार सदस्यों की एक गोष्ठी हुई।
गायत्री युगतीर्थ शान्तिकुञ्ज के युगनिर्माण अभियान व विचार क्रांति अभियान के तत्वावधान व मार्गदर्शन में प्रखंड स्तरीय समन्वयन समिति का नवगठन, संचालन तथा क्रियान्वयन पर अपरान्ह तीन बजे से एक विशेष विषयगत गोष्ठी सुलोचना शाहदेव दीदी की अध्यक्षता में हुई, जिसमें बताया गया कि सात सूत्रीय कार्यक्रम संचालन हेतु रांची जिला समन्वयन के पुनर्गठन की तरह ही हर एक प्रखंड स्तर पर समन्वयन समिति का नवगठन करना है।
गोष्ठी में प्रखंड स्तर पर समन्वयन समिति के नवगठन की जिन विषयगत बिंदुओं पर चर्चा व विचार विमर्श हुए उनमें वंदनीया गुरुमाता भगवती देवी के जन्म व अखंड ज्योति शताब्दी की भावी मंगलमय कलश रथयात्रा भ्रमण में समयदानियों का चयन, उनका शान्तिकुञ्ज में 3 दिन का प्रशिक्षण, कांके में पूर्व या वर्तमान में प्रज्ञा मंडल, महिला मंडल, स्वाध्याय मंडल, संस्कारशाला, साप्ताहिक सत्संग, यज्ञीय कार्यक्रम, आओ गढ़ें संस्कारवान पीढ़ी, भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा, अगले रविवार को हर एक इकाई शाखा में गंगा दशहरा संग गायत्री जयन्ती सह गुरुवर श्रीपूज्यवर वेदमूर्ति- तपोनिष्ठ पण्डित श्रीरामशर्मा आचार्यजी का महाप्रयाण दिवस तथा विश्व योग दिवस को उल्लास व उत्साहपूर्वक मनाए जाने पर प्रकाश डाले गये।
इसमें स्थानीय और रांची शक्तिपीठ सेक्टर टू व रांची जिला समन्वयक समिति के प्रतिनिधि व महिला मंडल की सदस्याओं में सुलोचना शाहदेव, रेणु श्रीवास्तव, रिंकु कुमारी, रीना केशरी, कुंती देवी, सरिता कुमारी, माधुरी देवी, पुष्पा सिंह, अनिता देवी पुष्पा देवी, रिंकी देवी, फूलो देवी, मीना देवी, निर्मला देवी, वीणा शर्मा, अनिता सिन्हा, अमीत कुमार, संतोषनाथ शाहदेव, विक्रम गुप्ता, जेएनपी, अनिल कुमार शर्मा, राजपति शर्मा, महेश चौधरी, राजू मंडल ने अपनी भागीदारी की और अपने विचार व्यक्त किये। उक्त जानकारी गायत्री परिवार के वरिष्ठ साधक जय नारायण प्रसाद ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।