Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

हिन्दू युवा व्यसनों से दूर रहे : आचार्य वैराग्य नंद

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
हिन्दू युवा व्यसनों से दूर रहे : आचार्य वैराग्य नंद
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, मधुबन/गिरिडीह। बजरंग दल झारखंड प्रांत का शौर्य प्रशिक्षण वर्ग पारसनाथ गिरिडीह के मधुवन स्थित श्री भौमिया भवन में प्रारंभ हुआ। उद्घाटन सत्र का विधिवत शुभारंभ विश्व हिन्दू परिषद के केंद्रीय मंत्री एवं केंद्रीय धर्माचार्य सम्पर्क प्रमुख श्री अशोक तिवारी जी ने भारत माता एवं श्रीराम दरबार के चित्र पर दीप प्रज्वलन कर किया। 

उपस्थित सभी बजरंगियों ने तीन बार प्रणवोच्चार, एकात्मता मंत्र एवं तेरह बार विजय महामंत्र का सामूहिक पाठ किया। तत्पश्चात मंचस्थ विशिष्ट अतिथि, केन्द्रीय अधिकारी एवं प्रांतीय अधिकारियों का परिचय विश्व हिन्दू परिषद के प्रांत सहमंत्री सह बजरंग दल झारखंड प्रांत शौर्य प्रशिक्षण वर्ग के वर्गाधिकारी रंगनाथ महतो ने कराया। 

उद्घाटन सत्र पर बतौर विशिष्ट अतिथि जैन समाज के परम पूज्य 108 श्री आचार्य वैराग्य नंद गुरुदेव जी महाराज की गरिमामय उपस्थिति में उद्घाटन सत्र का सम्पूर्ण कार्यक्रम संपन्न हुआ। उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए पूज्य गुरुदेव जी महाराज ने कहा कि इस प्रकार का प्रशिक्षण वर्ग एक प्रकार का संस्कार शाला होता है। जहां कठिन व कड़ी परिश्रम करते हुए संस्कार ग्रहण करना होता है। 

उन्होंने कहा संस्कार विहीन युवा देश में बड़ी संख्या में व्यसनों का शिकार हो रहा है। हिंदू युवा व्यसनों में फंसता जा रहा है वहीं मुस्लिम युवाओं द्वारा बड़ी संख्या में हिन्दू कन्याओं को लव जेहाद के माध्यम से बहला फुसला कर उनके साथ दुष्कर्म किया जा रहा है। उनका धर्मांतरण कराया जा रहा है साथ ही जनसंख्या जेहाद कर उनसे अंधाधुंध बच्चे पैदा कर उन्हे हमारे ही खिलाफ जेहाद के लिए उकसा रहे हैं और हमारे शत्रु खड़ा करने में लगे हैं। 

उन्होंने कहा हिन्दू कन्याओं को फंसाने के लिए अलग अलग रेट तय है। इन सभी समस्याओं से लड़ने के लिए चरित्रवान, संस्कारवान, बलिष्ठ, देशभक्त युवाओं की आवश्यकता है। इसके लिए युवाओं को व्यसनों से दूर शुद्ध सात्विक भोजन करने की सलाह दी। तभी समाज की सेवा और देश की सेवा और सुरक्षा हो सकेगी। आगे उन्होंने कहा कि कच्चा घड़ा को पानी के एक-एक बूंद से बचाना पड़ता है। और वही घड़ा जब पक जाता है तो उसमें लाखों करोड़ों बूंद पानी को जब तक चाहे सुरक्षित रख सकते हैं। ठीक उसी तरह प्रशिक्षण लेने आए आप सभी अभी कच्चा घड़ा के समान हैं। आपको पकना है और देश-धर्म, संस्कृति, गो-गाय, गंगा व संतों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने की बात कही।

उद्घाटन सत्र को केंद्रीय मंत्री अशोक तिवारी जी ने भी संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार का प्रशिक्षण देशभर में वर्ष में एक बार होता है। जहां युवाओं को प्रशिक्षण के माध्यम से शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक स्तर पर योग्य व कर्मठ बनाकर समाज के बीच भेजना होता है। बलोपासना केंद्र, साप्ताहिक मिलन केंद्र, सेवा के प्रकल्प, लव जेहाद से बचाव एवं गोरक्षा धर्मांतरण आदि ज्वलंत व संवेनशील विषयों की बारीकी से अध्यन, समीक्षा, समस्या और समाधान बतलाया जाता है। 

मौके पर विश्व हिन्दू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री देवी सिंह जी, प्रांत सहमंत्री मनोज पोद्दार, प्रांत सहमंत्री रंगनाथ महतो, बजरंग दल प्रांत संयोजक दीपक ठाकुर, प्रांत गोरक्षा प्रमुख कमलेश सिंह, प्रांत सत्संग टोली सदस्य बलदेवाचार्य, विभाग मंत्री अनूप यादव, रांची विभाग प्रचार-प्रसार प्रमुख अमर प्रसाद, गिरिडीह जिला अध्यक्ष रामकिशोर शरण, उपाध्यक्ष भरत साहू, अतुल जैन, प्रकाश सेठ, प्रेम चंद जैन, दयानन्द मोदी, आनंद मोदी, अर्पित जैन, अतिशय जैन, अजय रज्जक, पिंकू साहू आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। उक्त जानकारी विश्व हिन्दू परिषद, झारखंड के प्रांत प्रचार-प्रसार सह प्रमुख प्रकाश रंजन ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 114,875