Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

गायत्री शक्तिपीठ में निष्ठा व वैदिक विधान से मना विश्व पर्यावरण दिवस

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
गायत्री शक्तिपीठ में निष्ठा व वैदिक विधान से मना विश्व पर्यावरण दिवस
विज्ञापन

वृक्षों के प्रति जागरूकता इस युग की महती आवश्यकता है : जटाशंकर झा

एबीएन सोशल डेस्क। वृक्षों के साथ नवजीवन-सृजन में गायत्री परिवार शिष्य-साधकों ने खूब दिखाया अपना उत्साहवर्धन। गुरु-ईश नमन वंदन व गायत्री महामंत्र का सस्वर पाठ के साथ पर्यावरण संरक्षण संबंधित अनेक सद्विचार व सद्वाक्यों के मंगलमय स्लोगन से शुभारंभ किया।

बोले कि कहते हैं- सब वेद पुराण-एक वृक्ष दस पुत्र समान विलखती है धरती बचाओं मुझे-प्रदूषण से मुक्ति दिलाओ मुझे, बंजर भूमि करे पुकार- पेड़ लगाकर करो श्रृंगार पर्यावरण संरक्षण एक परम पुनीत पुण्य कर्तव्य और सर्वोपरि उत्तरदायित्व है। जहां हरियाली है-वहीं खुशहाली है, धरती पर स्वर्ग है वहां- हरे भरे वृक्ष हैं जहां... जैसे अनेक सशक्त व महत्वपूर्ण संदेश देकर वृक्ष देवता को धरती मां की गोद में स्थापित किया। 

रांची शक्तिपीठ सेक्टर टू के तत्वावधान में पर्यावरण सरंक्षण अभियान के तहत नैष्ठिक, सक्रिय गायत्री मां के दुलारे प्रज्ञावान निष्ठावान साधक-शिष्य रांची जिला युवा महिला पुरुष युवा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रतिनिधियों के सानिध्य में करीबन 44-45 परिव्राजक, साधक, भाई बहनों ने आज विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस पर 108 पौधों का वैदिक विधान में मंगलाचरण, पवित्रीकरण, रक्षा सूत्र बांध, पंचोपचार पूजन-अर्चन करने के उपरांत उनका रोपण किया गया। झा जी ने बताया कि यह कार्यक्रम वर्षों से हर वर्ष सतत शक्तिपीठ के माध्यम से शहर के कई इलाकों में चल रहा है। 

कहा कि इन दिनों प्राकृतिक विभीषिका के संकट से बचना है, उबरना है तो वृक्ष रोपण की प्रतिज्ञा करनी होगी। जेएनपी ने कहा कि वृक्षों के संग नवजीवन का सृजन आवश्यक है। शक्तिपीठ सेक्टर टू परिसर में पपीता के पौधों को लगाया गया। साधक-शिष्यों ने पर्यावरण संरक्षण व वृक्षारोपण पर जयकारा, स्लोगन जयकारों व सद्वाक्य सद्विचारों के जयघोष से परा वातावरण गुंजायमान किया। 

शक्तिपीठ आश्रम बागीचा, केंद्रीय विद्यालय नंबर एक सेक्टर टू धुर्वा में प्रधानाध्यापक अनिता जी, अध्यापक बीके झा एवं विद्यालय कर्मचारी समूह के सान्निध्य में चंदन, नीम, पीपल, बरगद के पौधे लगाये गये। पास के सीआरपीएफ प्रशासनिक कार्यालय 133 बटालियन सेक्टर टू धुर्वा द्वारा इस बार शक्तिपीठ से पौधे ले जाकर अपने परिसर में प्रशासनिक से लगवाये। 

साथ ही कांके प्रखंड की गायत्री महिला जिला युवा प्रकोष्ठ की नव निर्वाचित रांची जिला प्रतिनिधि सुलोचना शाहदेव के माध्यम से उनके क्षेत्र में पौधे लगाये। इस तरह आज के कार्यक्रम में कुल चारों स्थलों में 108 पौधों का रोपण बड़ी निष्ठा उत्साह व उल्लास से किया गया। 

कई परिजन माता तुलसी के पौधे अपने घर परिसर के आंगन में स्थापित करने को ले गए। यह कार्यक्रम आज सुबह-सुबह शक्तिपीठ के परिवाजक टीम तथा गायत्री परिवार के कई युवा मंडल प्रतिनिधित्व में अपना समयदान योगदान करके सफल सुफल बनाया। उक्त जानकारी गायत्री परिवार के वरिष्ठ साधक जटाशंकर झा और जय नारायण प्रसाद ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,726