Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

नारी नहीं, मशाल थीं वो...

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
नारी नहीं, मशाल थीं वो...
विज्ञापन

राष्ट्रीय नारी शक्ति पुरस्कार विजेता दर्शना गुप्ता की स्मृति में विशेष कार्यक्रम 

विभिन्न क्षेत्रों के दिग्गजों ने अर्पित किये श्रद्धासुमन 

एबीएन सेंट्रल डेस्क (नई दिल्ली)। राष्ट्रीय नारी शक्ति पुरस्कार प्राप्त एवं अनेक शिक्षा, सामाजिक उत्थान व नारी सशक्तिकरण संगठनों का नेतृत्व करने वाली दर्शना गुप्ता की स्मृति में दिल्ली स्थित एनडीएमसी कन्वेंशन हाल में विशेष कार्यक्रम का आयोजन भिवानी परिवार मैत्री संघ ने किया।  

कार्यक्रम का आरंभ संगीतांजलि से किया गया, जिसमें लोकप्रिय गायक स्वामी संजय प्रभाकरानंद ने अपने सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के भावांजलि सत्र में भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार, पूर्व केन्द्रीय मंत्री संतोष बगडोदिया, हंसराज कॉलेज की प्राचार्या डॉ रमा शर्मा एवं अग्रवाल समाज के स्तम्भ प्रदीप मित्तल, बालकिशन अग्रवाल, सुरेंद्र गुप्ता, गोपालशरण गर्ग, शिवरत्न गुप्ता, अशोक बुवानीवाला, अरुण अग्रवाल ने दर्शना जी को याद करते हुए उनके जीवन के अनेक महत्वपूर्ण संस्मरण सुनाये।

काव्याजंलि सत्र

कार्यक्रम के अत्यंत महत्वपूर्ण काव्यांजलि सत्र में प्रमोद शर्मा के संचालन में देश के मूर्धन्य कवि दिनेश रघुवंशी, गजेंद्र सोलंकी, राजेश चेतन, राजेन्द्र कलकल, रेखा गुप्ता, बलजीत कौर, परम सचिन शालीन ने अपनी रचनाओं और दर्शना गुप्ता की स्मृतियों से जुड़े संस्मरणों को भावपूर्ण शब्दों में पिरोकर सभी उपस्थित महानुभावों को भाव विभोर कर दिया। 

परिवार के सदस्यों पति अजय बनारसी दास गुप्ता, बेटी आकृति गर्ग एवं बहू इशिता गुप्ता ने दर्शना गुप्ता के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। कार्यक्रम के अंत में दर्शना गुप्ता के जीवन पर आधारित एक डाक्यूमेंट्री प्रदर्शित की गयी, जिसमें शिक्षा, संस्कृति, समाज कल्याण में उनकी सहभागिता, उपलब्धियों को प्रभावशाली तरीके से दिखाया गया। यहां बताना जरूरी है कि राष्ट्रीय नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित करते वक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दर्शना गुप्ता को सामाजिक प्रेरणा का नाम दिया था।

दीपांजलि सत्र

कार्यक्रम के दीपांजलि सत्र में प्रियांश गुप्ता, विवेक गर्ग, प्रोमिला जी, मनु कटारिया ने दर्शना गुप्ता के चित्र के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। इस कार्यक्रम का प्रभावशाली संचालन में भिवानी परिवार मैत्री संघ के अध्यक्ष राजेश चेतन ने किया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 38,257