Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा रांची ने चलाया पंछी को दाना-पंछी को पानी : जन जागरूकता अभियान

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा रांची ने चलाया पंछी को दाना-पंछी को पानी : जन जागरूकता अभियान
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा रांची (औघड़ भगवान राम आश्रम, अघोर पथ, लेक रोड पश्चिम, रांची) ने आज गुरुवार को मोरहाबादी मैदान स्थित आक्सीजन पार्क के मुख्य द्वार पर पंछी को दाना-पंछी को पानी जन जागरूकता अभियान के पहले चरण का आयोजन किया। 

कार्यक्रम सुबह 6.30 बजे शुरू किया गया, जिसके तहत लोगों के बीच 200 सकोरा (मट्टी का बर्तन) एवं दाना का पैकेट का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से लोगों के बीच जागरूकता फैलाने का प्रयास किया गया, ताकि इस भीषण गर्मी में पक्षियों को पीने का पानी एवं दाना मिल सके साथ ही उनके प्राणों की रक्षा हो सके। 

इस भीषण गर्मी में हम मनुष्य तो अपने सुख-सुविधा के लिये उपाय कर लेते हैं। परंतु इन बेजुबान पंछियों के पास इस तपती गर्मी से अपने प्राणों के रक्षार्थ कुछ नही होता।  एक तरफ जहां हम अपने स्वार्थ के लिए लगातार वृक्षों की कटाई कर पक्षियों के घरों को उजाड़ रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ प्रदूषण को बढ़ाकर प्रकृति से खिलवाड़ कर रहे हैं। 

प्रकृति रूपी भगवती की हम पूजा तो अवश्य करते हैं परंतु अपने क्रियाकलापों से उन्ही भगवती की अवहेलना भी करने में पीछे नहीं रह रहे हैं।  नतीजा हम सबके सामने है, जहां पहले के दिनों में पक्षी हमारे घर-आंगन में सुबह शाम चहचहाते रहते थे। वहीं आज सन्नाटा पसरा है। हमारे बड़े-बुजुर्ग यह भी मानते थे कि पक्षियों के वास से वास्तु-दोष काट जाता है एवं घर परिवार में खुशहाली रहती है। परंतु अब हालात यह है कि पक्षी बस अब चित्र एवं किताबों तक सिमट कर रह गये हैं।  

पक्षी हमारे बीच से विलुप्त न हो जाये और इस भीषण गर्मी से उनके प्राणों के रक्षार्थ यह कार्यक्रम लोगों को जागरूक करने का एक अनूठा पहल है। कार्यक्रम में लोगों के बीच लगभग 200 सकोरा एवं दाना के पैकेट का वितरित कर उनसे निवेदन किया गया कि अपने घरों के छत एवं आंगन पर इसमें पानी भर कर रखें और साथ ही पक्षियों के खाने के लिए दाना भी दें।

कार्यक्रम में श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा रांची की ओर से हेमंत नाथ शाहदेव, आशुतोष कुमार, समरेंद्र सिंह, उदय नारायण पांडेय, अभिजीत रौनियार, सुचित्रा शाहदेव, रचना रौनियार, कीर्तिमान नाथ शाहदेव, नागदमनी नाथ शाहदेव, बाबागुरु नाथ शाहदेव, द्वेद नाथ शाहदेव, बद्रीनाथ शाहदेव, शांभवी शाहदेव, रितिका शाहदेव, यदुनाथ शाहदेव आदि शामिल हुए।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 37,800