Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा रांची ने किया ताड़ पत्ते से निर्मित हाथ पंखों का वितरण

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा रांची ने किया ताड़ पत्ते से निर्मित हाथ पंखों का वितरण
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। श्री सर्वेश्वरी समूह - शाखा रांची (औघड़ भगवान राम आश्रम, अघोर पथ, लेक रोड पश्चिम, रांची) द्वारा आज रविवार को ताड़ पत्ते से निर्मित 250 हाथ पंखों का वितरण रांची शहर के विभिन्न स्थानों पर किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत जगन्नाथ मन्दिर परिसर, धुर्वा रांची में किया गया। मन्दिर के बाहर बैठे असहाय एवं जरूरतमंद लोगों हाथ पंखे दिए गये। उसके उपरान्त हटिया रेलवे स्टेशन के बाहर एवम धुर्वा बाजार के निकट जरूरतमंद लोगों को भी हाथ पंखा दिया गया। कार्यक्रम में आगे किशोरगंज चौक, सेवा सदन, मारवाड़ी महिला महाविद्यालय इत्यदि जगहों पर भी सब्जी एवम फल विक्रेता तथा रिक्शा चालक बंधुओं को भी हाथ पंखा दिया गया।

इस कार्यक्रम को श्री सर्वेश्वरी समूह के उन्नीस सूत्री कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित किया गया। ज्ञात हो कि श्री सर्वेश्वरी समूह एक विश्वस्तरीय सामाजिक एवं धार्मिक संस्था है जो जनकल्याण के अनेक कार्यक्रम लगातार करती रहती है। इस चिलचिलाती गर्मी में अपने जीवनयापन के लिए इस धूप में बैठे जरूरतमंद लोगों को यह हाथ पंखा अवश्य ही इस असहाय गर्मी से राहत देगा।

कार्यक्रम में श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा रांची के हेमन्त नाथ शाहदेव, समरेन्द्र सिंह, उदय नारायण पांडेय, कीर्तिमान नाथ शाहदेव, बद्रीनाथ शाहदेव, नागदमनी नाथ शाहदेव, यदुनाथ शाहदेव इत्यादि शामिल हुए।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 37,038